विज्ञापन

30 साल पुराना रवीना- सुनील का गाना, हीरोइन ने पहनी 10 कॉस्ट्यूम, हीरो को नसीब नहीं हुआ दूसरा ड्रेस, अभिजीत- चंदना की आवाज पर आज भी झूमने हैं लोग

बॉलीवुड में 90 के दशक की फिल्मों और गानों का अलग ही मुकाम है.  यह हिंदी सिनेमा और संगीत का बेहद यादगार दौर था. यह मेलोडी और सदाबहार गानों के लिए जाना जाता है. आज हम ऐसे ही एक गाने की बात करने जा रहे हैं, जो 90 का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग है.

30 साल पुराना रवीना- सुनील का गाना, हीरोइन ने पहनी 10 कॉस्ट्यूम, हीरो को नसीब नहीं हुआ दूसरा ड्रेस, अभिजीत- चंदना की आवाज पर आज भी झूमने हैं लोग
30 साल पुराना रवीना- सुनील का गाना हीरोइन ने पहनी 10 कॉस्ट्यूम
नई दिल्ली:

बॉलीवुड में 90 के दशक की फिल्मों और गानों का अलग ही मुकाम है.  यह हिंदी सिनेमा और संगीत का बेहद यादगार दौर था. यह मेलोडी और सदाबहार गानों के लिए जाना जाता है. आज हम ऐसे ही एक गाने की बात करने जा रहे हैं, जो 90 का ब्लॉकबस्टर सॉन्ग है. इसे रवीना टंडन पर फिल्माया गया था. उस दौर में रवीना टॉप एक्ट्रेस थीं और उनकी कई फिल्में ब्लॉकबस्टर थी. उनपर फिल्माए गए गाने हिट हुए थे जो आज भी सुने जाते हैं.   हम जिस गाने की बात कर रहे हैं वह है 29 साल पहले रिलीज हुई फिल्म 'रक्षक'का गाना, यह आज भी खूब पसंद किया जाता है. 1996 में रिलीज हुई रक्षक एक  एक्शन-थ्रिलर  फिल्म थी, जिसमें सुनील शेट्टी, सोनाली बेंद्रे, करिश्मा कपूर जैसे कलाकार थे.  

आज भी पसंद किया जाता है रक्षक का गाना 
हम रक्षक के जिस गाने की बात कर रहे हैं, उसके बोल हैं 'लड़की शहर की लड़की'. इसे सुनील शेट्टी और रवीना टंडन पर फिल्माया गया था. इस गाने को अभिजीत और चंदना दीक्षित ने अपनी आवाज दी है. खास बात यह है कि इस पूरे गाने में जहां रवीना टंडन ने 10 बार कॉस्ट्यूम बदले, वहीं सुनील शेट्टी ने एक ही आउटफिट में पूरा गाना शूट कर लिया. रवीना हर फ्रेम में नए स्टाइलिश ड्रेस में नजर आईं, जबकि सुनील एक ही व्हाइट सूट में.

रक्षक फिल्म की कहानी
फिल्म की कहानी की बात करें इसकी कहानी एसीपी राज सिन्हा (सुनील शेट्टी) के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपनी मां के साथ गांव घूमने जाता है. यहां उसकी मुलाकात अपने दोस्त रघु और उसकी प्रेमिका सुमन से होती है, जो शादी कर लेते हैं. राज की मां रघु को भी अपना बेटा मानती है. राज अपने परिवार के साथ शहर लौट आता है, जबकि रघु अपने कर्ज से छुटकारा पाने के लिए नकली नोट छापने लगता है और सरगना बन जाता है. दूसरी तरफ राज एक आईपीएस अधिकारी बन जाता है और उसे नकली नोट छापने और चलाने वाले अपराधी को पकड़ने का काम सौंपा जाता है. उसे पता चलता है कि अपराधी उसका बचपन का दोस्त है, तो उसे गहरा सदमा लगता है.  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raveena Tandon Suniel Shetty Dialogue, Raveena Tandon Song, Raveena Tandon Hit Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com