90 के दशक में फिल्मों सिर्फ अपनी कहानियों से नहीं बल्कि गानों की वजह से भी चर्चा में रहती थीं. उस दौर में ज्यादातर फिल्मों के गाने लोगों को पसंद आते थे. 32 साल पहले एक फिल्म आई थी, जिसमें सात गाने थे. इस फिल्म के एक-दो नहीं बल्कि सारे गाने सुपरहिट रहे थे. इस फिल्म में रोमांटिक से लेकर दर्दभरे कई तरह के गाने थे. इस फिल्म का नाम ‘दिलवाले' है. यह फिल्म साल 1994 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी.
कुमार सानू, अलका याग्निक और उदित नारायण की आवाज
1994 में रिलीज हुई हैरी बावेजा की ‘दिलवाले' आज 32 साल बाद भी याद की जाती है. अजय देवगन, सुनील शेट्टी और रवीना टंडन की इस रोमांटिक एक्शन फिल्म में नदीम-श्रवण के संगीत और समीर के बोल वाले सातों गाने सुपरहिट बने. कुमार सानू, अलका याग्निक और उदित नारायण की आवाजों में प्यार में ठोकर खाए दिलजलों के फेवरिट बने ये एवरग्रीन सॉन्ग. ‘कितना हसीन चेहरा' और ‘जीता था जिसके लिए' ने पूरी फिल्म पर राज किया. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार ‘दिलवाले' करीब 55 लाख कैसेट बिकी थी, जो 1990 के दशक के बेस्ट-सेलिंग हिंदी एल्बमों में शामिल है.
सातों गाने और उनका जादू
‘दिलवाले' में नदीम-श्रवण का संगीत और समीर के बोल थे. ‘कितना हसीन चेहरा' (कुमार सानू), ‘जीता था जिसके लिए' (कुमार सानू-अलका याग्निक), ‘मौका मिलेगा तो हम' (उदित नारायण-अलका), ‘जीता हूं जिसके लिए', ‘जो तुम्हें चाहे उसको', ‘सातों जनम में तेरे' और ‘एक ऐसी लड़की थी' (सैड वर्जन) ये गाने फिल्म में मौजूद थे. ये प्यार, दिल टूटने और वफादारी की भावनाओं को छूते हैं. यूट्यूब पर करोड़ों व्यूज के साथ आज भी रेडियो और प्लेलिस्ट्स में बजते हैं.
पहली पसंद थी दिव्या भारती
‘दिलवाले' में अजय देवगन, सुनील शेट्टी, रवीना टंडन के साथ परेश रावल, रीमा लागू, गुलशन ग्रोवर और सईद जाफरी जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में थे. इस फिल्म के लिए रवीना डंटन नहीं दिव्या भारती पहली पसंद थी. हालांकि उनकी असमय मृत्यु के बाद फिल्म में रवीना को लिया गया था. ‘दिलवाले' 4 फरवरी 1994 को रिलीज हुई, बजट लगभग 2 करोड़ रुपये था और यह सुपरहिट रही. बॉक्स ऑफिस इंडिया के अनुसार नेट कलेक्शन करीब 6.33 करोड़ रुपये, इंडिया ग्रॉस लगभग 11.88 करोड़ और वर्ल्डवाइड करीब 12 करोड़ रुपये. सुनील शेट्टी को फिल्मफेयर बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर नॉमिनेशन मिला.
यह भी पढ़ें | 28 साल पुराना वो गाना जिसमें छिपी है काजोल के सच्चे प्यार की दिलकश कहानी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं