श्रीदेवी (Sridevi) बॉलीवुड की लोकप्रिय एक्ट्रेस रही हैं. वह आज दुनिया में नहीं हैं, लेकिन फिर भी वह अपने फैंस के दिलों में बसती हैं. उन्होंने कई हिट फिल्मों में काम किया और आज भी उनकी फिल्में और गाने फैंस देखना पसंद करते हैं. वह साउथ की रहने वाली हैं. इसलिए कम ही लोग उनके परिवार के बारे में जानते हैं. आज हम मिला रहे हैं आपको उनकी छोटी बहन से, जो बेहद खूबसूरत और प्यारी हैं. वह अपनी बहन श्री पर जान छिड़कती थीं. उनका नाम है श्रीलता.
Srilata : "We vibe so well that we are more like best friends than sisters."#Sridevi #SrideviLivesForever #ProudSridevians #SrideviKapoor #Sridevians #SrideviForever #RIPSridevi #srilata pic.twitter.com/bciBMF7F3v
— Sridevi Sena (@ProudSridevians) April 24, 2021
-
'भारत के लिए खतरा बिल्कुल रियल': NDTV वर्ल्ड समिट में माइक्रोसॉफ्ट के AI विशेषज्ञ निकोलस बट्स -
हाथ से निकल रही है AI की ताकत! Google DeepMind के पूर्व रिसर्चर ने भारत में दी सबसे बड़ी चेतावनी -
Shashi Tharoor EXCLUSIVE: NDTV World Summit 2026 में बदलते वर्ल्ड ऑर्डर पर शशि थरूर क्या बोले? -
'चीन से व्यापार भी, सतर्कता भी' : NDTV World Summit में शशि थरूर ने बताया क्यों जरूरी है मल्टी-अलाइनमेंट -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद हैं शाहरुख खान, बोलीं- ‘ओम शांति ओम’ के रीमेक में करना चाहती हूं काम -
रिजीम चेंज नहीं... शशि थरूर ने दी नई परिभाषा, चुनाव आयोग और सरकार को भी दी नसीहत -
NDTV World Summit 2026 : शशि थरूर ने बताया- कांग्रेस को लेफ्ट की जरूरत क्यों -
NDTV World Summit में शशि थरूर ने समझाया कूटनीति का असली मतलब -
चीन पर इतनी निर्भरता भारत के लिए ठीक नहीं- NDTV World Summit में बोले शशि थरूर -
NDTV World Summit 2026 | AI से एडवांस्ड टेक्नोलॉजी तक, भारत की रिसर्च को कैसे मिलेगी नई उड़ान?
4 साल की उम्र से ही श्रीदेवी ने काम करना शुरू कर दिया था, उनकी अपार लोकप्रियता के कारण उन्होंने पढाई बीच में ही छोड़ दी और फिल्मों पर ध्यान केंद्रित करने लगीं. तब उनकी छोटी बहन अक्सर उनके साथ सेट पर आती थी और उनकी जरूरतों का ख्याल रखती थीं, वह श्रीलता थीं.
@SrideviBKapoor with her younger Sister #Srilata A Very Rare one plz RT if u liked :) pic.twitter.com/NwonJ9Welc
— Puneet Sharma ❄ (@puneetsharma7) May 19, 2013
श्रीदेवी और श्रीलता एक-दूसरे के काफी करीब थीं. वह सगी बहन तो थी ही, सहेलियों की तरह उनमें घनिष्ठता भी थी. कहा जाता है कि उन्होंने श्रीदेवी के सफल फिल्मी करियर के पीछे एक बड़ी भूमिका निभाई. वह 1972-1993 तक अपनी बहन के साथ परछाई की तरह खड़ी रहीं. यह श्रीलता ही थीं, जिन्होंने सबसे पहले अपनी बहन के गायन और नृत्य का वीडियो शूट किया था. शादी के बाद श्रीलता के बिना श्रीदेवी को अधूरापन महसूस होता था. उन्होंने कई इंटरव्यूज में अपनी बहन के लिए प्यार शो किया.
जब श्रीदेवी का देहांत हुआ तो श्रीलता बाहर नहीं आईं, जिससे सभी सदमे में आ गए. उनके पति ने चेन्नई में श्री देवी के पति बोनी कपूर द्वारा आयोजित प्रार्थना सभा में आए और बताया कि श्रीलता हैरान हैं और वह अपनी बहन की मौत का शोक मनाने के लिए सुर्खियों में नहीं आना चाहती हैं. श्रीलता चेन्नई में रहती हैं, उन्हें लाइम लाइट नहीं पसंद है और वह सामान्य जीवन जीना पसंद करती हैं.
ओरहान की हैलोवीन पार्टी में इब्राहिम अली खान, अहान शेट्टी समेत दिखे कई सितारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं