ऑस्ट्रेलिया में छुट्टियां मना रहे न्यूली वेड कपल सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने southern land में नए साल का जश्न मनाया. कुछ समय पहले सोनाक्षी ने इंस्टाग्राम पर अपने फैन्स को नए साल की बधाई दी. उन्होंने एक वीडियो पोस्ट किया जिसमें वह और इकबाल ऑस्ट्रेलिया में शानदार आतिशबाजी और जश्न मनाती हुए देखे जा सकते हैं. उन्होंने ऑस्ट्रेलियाई स्टाइल में 2025 का वेलकम करते हुए एक-दूसरे को किस किया और गले लगाया. अपनी पोस्ट को सोनाक्षी ने कैप्शन दिया, "हमारा हैप्पी न्यू ईयर हो गया!!!
2024 में लव स्टोरी को मिला मुकाम
सोनाक्षी ने इस साल 23 जून को मुंबई में अपने घर पर अपने करीबियों की मौजूदगी में जहीर से शादी की. यह एक प्राइवेट सेरेमनी थी. शादी के बाद मुंबई के एक पॉपुलर रेस्तरां और इवेंट वेन्यू बैस्टियन में एक पार्टी रखी गई. इसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल हुईं.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते को ऑफीशियल बनाने से पहले सात साल तक डेट किया. हाल ही में द ग्रेट इंडियन कपिल शो में इस जोड़े ने अपनी डेटिंग लाइफ के बारे में खुलकर बात की. शत्रुघ्न सिन्हा से बात करने की अपनी शुरुआती कोशिशों को याद करते हुए जहीर ने चुटकी लेते हुए कहा, "जब मैं उनसे मिलने गया तो 6-8 बॉडीगार्ड खड़े थे फिर उनसे शादी के लिए हाथ कैसे मांगना पॉसिबल था?" यह सुनकर ऑडियंस हंस पड़ी.
सोनाक्षी ने हंसते हुए कहा, "फिर उन्होंने मुझसे कहा, 'मुझे लगता है कि हम पेरेंट्स से बात करने के लिए तैयार हैं,' और मैंने कहा, 'हां, तो उनसे बात करो.'" जहीर ने अपना बचाव करते हुए कहा, "मुझे उनसे बात क्यों करनी चाहिए? मैंने अपने पापा से बात की है, आपको अपने पापा से बात करनी चाहिए." सोनाक्षी ने माना कि, "उनकी बात सही थी, इसलिए मैं अपने पापा के पास गई और उनसे बात की, और वे खुश हुए, इसलिए सभी खुश थे."
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं