- दिलजीत दोसांझ की फिल्म सरदार जी 3 ने विदेशी बाजारों में रिलीज के बाद तीसरे वीकेंड में भी अच्छी कमाई करते हुए 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है.
- भारत-पाकिस्तान के तनावपूर्ण संबंधों और पहलगाम आतंकी हमले के कारण पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे प्रतिबंध के चलते यह फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो सकी.
- सरदार जी 3 ने कुल 55 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है, जबकि फिल्म का बजट लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.
27 जून को हुई रिलीज और 16 जुलाई को कहलाई हिट, 35 करोड़ है बजट, भारत में अभी तक नहीं हो सकी है रिलीज- पता है फिल्म का नाम? दिलजीत दोसांझ की ताजा रिलीज सरदार जी 3 ने विदेशी बाजार में धमाल मचा दिया है. हॉरर-कॉमेडी फिल्म मेकर्स के साथ ही दर्शकों की उम्मीदों पर खरी उतरी है और तीसरे वीकेंड में भी इसने रफ्तार पकड़ी. 50 करोड़ का आंकड़ा पार करने के बाद यह फिल्म एक बड़ी सफलता बन चुकी है. अगर ये फिल्म भारत में रिलीज हुई होती तो दिलजीत दोसांझ की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों की फेहरिस्त में शामिल हो सकती है. लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण संबंधों और पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तानी कलाकारों पर लगे प्रतिबंध की वजह से ये फिल्म भारत में रिलीज नहीं हो सकी. लेकिन इसे 27 जून को पाकिस्तान समेत विदेशी बाजारों में रिलीज कर दिया गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 ने अभी तक 55 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इस तरह फिल्म दुनियाभर में सफल हो गई है. अगर सरदार जी 3 के बजट की बात करें तो यह लगभग 35 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में दिलजीत दोसांझ की फिल्म ना सिर्फ प्रॉफिट में आ गई है बल्कि इस पर हिट का ठप्पा भी लग गया है.
दिलजीत दोसांझ की सरदार जी 3 का निर्देशन अमर हुंदाल ने किया है जबकि इसके प्रोड्यूसर गुनबीर सिंह सिद्धू हैं. फिल्म में दिलजीत दोसांझ के साथ हानिया आमिर, नीरू बाजवा, जैस्मीन बाजवा और गुलशन ग्रोवर लीड रोल में हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं