अपनी अपकमिंग फ़िल्म तन्वी द ग्रेट की रिलीज़ का इंतज़ार कर रहे एक्टर अनुपम खेर पंजाबी एक्टर-सिंगर दिलजीत दोसांझ और पाकिस्तानी अदाकारा हनिया आमिर स्टारर सरदार जी 3 विवाद पर अपनी राय व्यक्त की है. एनडीटीवी के साथ एक बातचीत में अनुपम खेर ने कहा कि दिलजीत दोसांझ अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के अपने अधिकार का प्रयोग कर सकते हैं, लेकिन वह कला के लिए ऐसा नहीं करेंगे, खासकर जब बात पाकिस्तान की हो. उन्होंने कहा, "यह उनका मौलिक अधिकार है. उन्हें अपने अधिकार का प्रयोग करने की पूरी आज़ादी है और उन्हें इसका प्रयोग करने की आज़ादी दी जानी चाहिए. मैं अपने नज़रिए से कह सकता हूं कि शायद मैं वह नहीं करता जो उन्होंने किया."
भारत को अपने परिवार और पाकिस्तान की तुलना अपने पड़ोसी से करते हुए उन्होंने कहा, "मैं कहूंगा, 'तुमने मेरे पिता को थप्पड़ मारा, लेकिन तुम बहुत अच्छा गाते हो, बहुत अच्छा तबला बजाते हो, इसलिए तुम मेरे घर आकर परफॉर्म करो'. लेकिन मैं ऐसा नहीं कर पाऊंगा. मैं इतना महान नहीं हूं मैं उसे पलटकर नहीं मारूंगा, लेकिन मैं उसे यह अधिकार नहीं दूंगा... जो नियम मैं अपने घर पर मानता हूं, वही अपने देश के लिए भी मानता हूं. मैं इतना महान नहीं हूं कि अपने परिवार को पिटते हुए देख सकूं या कला के लिए अपनी बहन का सिंदूर मिटते हुए देख सकूं जो ऐसा कर सकते हैं, उन्हें पूरी आज़ादी है." दिलजीत दोसांझ तब से विवादों के घेरे में हैं जब से यह पुष्टि हुई है कि पाकिस्तानी अदाकारा हनिया आमिर उनकी पंजाबी फिल्म सरदार जी 3 में लीड रोल में हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हालांकि 2016 के उरी आतंकी हमले के बाद से पाकिस्तानी कलाकारों को भारत में बैन कर दिया गया है. यह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के कुछ महीनों बाद हुआ था. पिछले हफ्ते, बॉलीवुड स्टार अजय देवगन ने सरदार जी 3 विवाद पर अपनी राय दी."मुझे नहीं पता कि ट्रोलिंग कहां से आती है. क्या सही है और क्या
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं