- सोनाक्षी सिन्हा का वीडियो हुआ वायरल
- व्हाइट आउटफिट में करवाया ग्लैमरस फोटोशूट
- 'ककुड़ा' है सोनाक्षी की अगली फिल्म
सोनाक्षी सिन्हा को बॉलीवुड में ‘दबंग गर्ल' का तमगा हासिल है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत सलमान खान के साथ फिल्म ‘दबंग' से की थी, जिसके बाद लोग उन्हें इसी नाम से पहचानने लगे थे. सोनाक्षी सिन्हा काफी समय से फिल्मों से दूर चल रही हैं, लेकिन इसके बावजूद अपने चाहने वालों को अपनी कमी महसूस नही होने देतीं. एक्ट्रेस अक्सर सोशल मीडिया पर पोस्ट साझा कर अपनी अपडेट्स फैन्स को देती हैं. सोनाक्षी सिन्हा के फोटोशूट का एक वीडियो सामने आया है, जिसे उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है.
सोनाक्षी सिन्हा ने करवाया फोटोशूट
सोनाक्षी सिन्हा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोशूट का एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वे काफी गॉर्जियस दिख रही हैं. इस वीडियो में सोनाक्षी व्हाइट कलर का आउटफिट पहन अलग-अलग अंदाज में पोज देती नजर आ रही हैं. वीडियो में सोनाक्षी की अदाएं देखने लायक हैं. वीडियो में सोनाक्षी व्हाइट कलर के ड्रेस और उसके ऊपर व्हाइट लॉन्ग कोट में नजर आ रही हैं. सोनाक्षी ने सैंडल भी व्हाइट रंग का पहना है. खुले बालों में सोनाक्षी काफी खूबसूरत लग रही हैं. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया है, ‘व्हाइट हमेशा सही होता है'. वीडियो पर अब तक 70 हजार से ज्यादा लोगों के लाइक्स आ चुके हैं.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
हॉरर-कॉमेडी में नजर आएंगी सोनाक्षी
बता दें, सोनाक्षी सिन्हा की अगली फिल्म ‘ककुड़ा (Kakuda)' एक हॉरर-कॉमेडी फिल्म है, जिसकी शूटिंग शुरू हो चुकी है. एक्ट्रेस ने कुछ दिनों पहले फिल्म के मुहूर्त की एक तस्वीर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी. इस फिल्म में सोनाक्षी के साथ रितेश देशमुख और साकिब सलीम नजर आएंगे. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य सरपोतदार हैं, जिनकी यह पहली हिंदी फिल्म है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं