विज्ञापन
This Article is From Aug 04, 2020

Shefali Jariwala ने एक फूंक से बुझा दिया लाइटर, Video में दिखाया जबरदस्त अंदाज

शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का हाल ही में एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, इस वीडियो में एक्ट्रेस एक फूंक से लाइटर बूझाती नजर आ रही हैं.

Shefali Jariwala ने एक फूंक से बुझा दिया लाइटर, Video में दिखाया जबरदस्त अंदाज
शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) का वीडियो हुआ वायरल
  • शेफाली जरीवाला का वीडियो हुआ वायरल
  • एक फूंक में एक्ट्रेस ने बूझा दिया लाइटर
  • सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
नई दिल्ली:

बॉलीवुड एक्ट्रेस और बिग बॉस 13 की कंटेस्टेंट रह चुकीं शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं. एक्ट्रेस अपने अंदाज और स्टाइल के लिए खूब जानी जाती हैं. उनकी फोटो हो या वीडियो, खूब वायरल भी होते हैं. हाल ही में शेफाली जरीवाला का एक वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस पर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. वीडियो में शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala Video) एक फूंक से लाइटर बुझा देती हैं. वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज फैन्स को काफी पसंद आ रहा है. 


एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) के इस वीडियो को अब तक 45 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है. शेफाली का यह वीडियो फैन्स को खूब पसंद आ रहा है. शेफाली के इस वीडियो में बियॉन्से के सुपरहिट सॉन्ग 'Savage' बज रहा है. हाल ही में एक्ट्रेस का एक और वीडियो वायरल हुआ था. इस वीडियो में शेफाली जबरदस्त अंदाज में डांस करती नजर आ रही थीं. 

बता दें कि शेफाली जरीवाला (Shefali Jariwala) ने 'कांटा लगा (Kanta Laga)' गाने से धमाल मचाकर रख दिया था. इस गाने में उनका डांस तो जबरदस्त था ही, साथ ही लोगों ने उनका अंदाज भी काफी पसंद किया था. इसके बाद वह अपने पति पराग के साथ 'नच बलिए 5' में भी नजर आई थीं. एक्ट्रेस ने बिग बॉस 13 में आने से पहले ऑल्ट बालाजी की वेबसीरीज 'बेबी कम ना' में भी अपना किरदार निभाया था. इसके बाद एक्ट्रेस ने बिग बॉस 13 में अपना कदम रखा, जहां उन्होंने अपने बेबाक अंदाज से खूब सुर्खियां बटोरीं.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shefali Jariwala, Shefali Jariwala Video, Shefali Jariwala Video Viral, Shefali Jariwala Instagram, Shefali Jariwala Blow Lighter
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com