साल 2020 बॉलीवुड से लेकर टेलीविजन इंडस्ट्री के लिए चुनौतियों से भरा रहा. ऐसे में सभी सितारे बेसब्री से साल 2021 का इंतजार कर रहे हैं, जिससे वह एक नई शुरुआत कर सकें. साल 2021 को लेकर ही शत्रुघ्न सिन्हा (Shatrughan Sinha) के बेटे लव सिन्हा (Luv Sinha) ने भी सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की है, जिसमें उन्होंने बताया कि इस साल के लिए उनकी क्या आशाएं हैं और क्या सपने हैं. लव सिन्हा आने वाले वर्ष में एक अलग प्रकार की भूमिका निभाने की उम्मीद कर रहे हैं. अपनी पोस्ट में उन्होंने बताया कि वह एक सुपरविलेन की भूमिका निभाना चाहते हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
2021 को लेकर लव सिन्हा (Luv Sinha) की यह पोस्ट खूब सुर्खियां बटोर रही है. अपनी पोस्ट में उन्होंने एक फोटो भी शेयर की है. अपनी इस फोटो को साझा करते हुए लव सिन्हा ने लिखा, "मैंने पहले भी यह लिखा है, लेकिन मेरा ड्रीम रोल सुपरविलन या एंटी हीरो की भूमिका निभाने का है. मैं अपने 2021 गोल्स के चलते क्रिश 4 में नकारात्मक भूमिका या विश्वनाथ के रीमेक में मुख्य भूमिका निभाना चाहता हूं."
लव सिन्हा (Luv Sinha) ने नकारात्मक किरदार निभाने की अपनी इच्छा के बारे में बात करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि नकारात्मक चरित्र किसी भी अभिनेता को चुनौती देता है और व्यक्तिगत रूप से, मुझे हमेशा एक नकारात्मक चरित्र निभाने में दिलचस्पी रही है क्योंकि यह आपको विभिन्न भावनाओं और अपने स्वयं के व्यक्तित्व के विभिन्न रंगों का पता लगाने की अनुमति देता है." बता दें कि लव सिन्हा जल्द ही 'विश्वनाथ' में नजर आने वाले हैं. यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है, क्योंकि उनके पिता भी इसमें अभिनय कर चुके हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं