विज्ञापन
This Article is From Jun 24, 2025

सोनाक्षी सिन्हा को बिना ऑडिशन दिए मिल गई थी ये फिल्म, डायरेक्टर ने सीधे हाथ में थमा दी स्क्रिप्ट!

फिल्म निकिता रॉय का ट्रेलर सस्पेंस बनाए रखता है और बात करें सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग की तो वो काफी शानदार लगी हैं. सोना की परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर भी तारीफ हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए सोना ने ऑडिशन भी नहीं दिया था.

सोनाक्षी सिन्हा को बिना ऑडिशन दिए मिल गई थी ये फिल्म, डायरेक्टर ने सीधे हाथ में थमा दी स्क्रिप्ट!
सोनाक्षी सिन्हा को कैसे मिली निकिता रॉय ?
Social Media
नई दिल्ली:

सोनाक्षी सिन्हा बहुत जल्द स्पिरिचुअल थ्रिलर फिल्म 'निकिता रॉय' के साथ बड़े पर्दे पर आ रही हैं. इस फिल्म में सोनाक्षी का किरदार एक ढोंगी बाबा का पर्दाफाश करने के लिए निकलती है. सोनाक्षी को एक भूत की गु्त्थी सुलझानी है जिसमें धीरे धीरे वो खुद ही फंसती नजर आ रही हैं. फिल्म का ट्रेलर सस्पेंस बनाए रखता है और बात करें सोनाक्षी सिन्हा की एक्टिंग की तो वो काफी शानदार लगी हैं. सोना की परफॉर्मेंस की सोशल मीडिया पर भी तारीफ हो रही है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस फिल्म के लिए सोना ने ऑडिशन भी नहीं दिया था. उन्हें बिना किसी स्क्रीन टेस्ट के ही साइन कर लिया गया. डायरेक्टर उनकी पिछली फिल्मों से ही इतने इम्प्रेस्ड थे कि जब फिल्म की कास्टिंग की बारी आई तो सोनाक्षी के हाथ में सीधे स्क्रिप्ट थमा दी.

आप सोच रहे होंगे कि घर का मामला था तो ऑडिशन कैसा. जी हां ये फिल्म सोनाक्षी सिन्हा के भाई लव सिन्हा जरूर डायरेक्ट कर रहे हैं लेकिन अपनी बहन को ये किरदार उन्होंने यूं ही नहीं थमा दिया. एनडीटीवी से खास बातचीत में लव ने बताया कि वो कई फिल्मों में अपनी बहन की परफॉर्मेंस से काफी इम्प्रेस्ड थे. यही वजह रही कि उन्होंने सोनाक्षी को लीड रोल में लेने से पहले ज्यादा नहीं सोचा. जब लव से पूछा गया कि वो कौनसी फिल्में थीं जिनसे आपको ये लगा कि सोना बेस्ट हैं तो लव ने दबंग, नूर, अकीरा, लुटेरा जैसी फिल्मों का नाम लिया. वाकई अगर आप ये फिल्में देखें तो सोनाक्षी की परफॉर्मेंस काफी फाइन नजर आती है. दबंग में डेब्यू के हिसाब से वो शानदार थीं और लुटेरा का किरदार भी उन्होंने बखूबी परदे पर उतारा. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Nikita Roy, Nikita Roy Movie, Nikita Roy Release Date, Nikita Roy Cast, Sonakshi Sinha, Sonakshi Sinha Instagram, Sonakshi Sinha Husband, Sonakshi Sinha Movies, Sonakshi Sinha News, Sonakshi Sinha Age, Luv Sinha
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com