विज्ञापन

Udta Teer Box Office Collection Day 2: शनिवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में उछाल, दो दिन में कितने करोड़ कमाए?

Udta Teer Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना और सारा की स्पाई कॉमेडी की फिल्म उड़ता तीर की कमाई में दूसरे दिन उछाल देखने को मिला है. 

Udta Teer Box Office Collection Day 2: शनिवार को आयुष्मान खुराना की फिल्म की कमाई में उछाल, दो दिन में कितने करोड़ कमाए?
udta teer box office collection day 2 उड़ता तीर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 2
YouTube

Udta Teer Box Office Collection Day 2: आयुष्मान खुराना और सारा अली खान स्टारर फिल्म ‘उड़ता तीर' ने दूसरे दिन पहले दिन के मुकाबले ज्यादा कमाई हासिल की है और बॉक्स ऑफिस पर बेहतर प्रदर्शन किया है. शुक्रवार को धीमी शुरुआत करने वाली स्पाई-कॉमेडी फिल्म की कमाई में सैटर्डे को बढ़ोत्तरी दर्ज की गई, जिसके बाद फिल्म का कुल भारत नेट कलेक्शन 11.35 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. हालांकि, देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर संडे को आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई कॉमेडी फिल्म उड़ता तीर कितनी कमाई करती है, जिसके बाद फिल्म के हिट या फ्लॉप होने का अंदाजा लगाया जा सकता है. 

दूसरे दिन कितनी हुई ‘उड़ता तीर' की कमाई?

Sacnilk के शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, ‘उड़ता तीर' ने रिलीज के दूसरे दिन यानी शनिवार 24 अक्टूबर को भारत में 7.25 करोड़ रुपये नेट कमाए हैं. जबकि पहले दिन यह आंकड़ा शुक्रवार को 4.10 करोड़ रुपये था. इसके चलते सैटरडे को उड़ता तीर की कमाई में करीब 76.8 प्रतिशत का उछाल आया, जिसके बाद भारत में नेट कलेक्सन 11. 35 करोड़ पहुंच गया. वहीं ग्रॉस कलेक्शन 13.53 करोड़ और वर्ल्डवाइड 16.28 करोड़ की कमाई फिल्म ने दो दिनों में हासिल की. 

ये भी पढ़ें- 30 साल पुराना गाना, दुल्हन की तरह सजीं करिश्मा कपूर को साजन सलमान खान का इंतजार, उदित-अलका की आवाज में हिट

आयुष्मान खुराना और सारा अली खान की स्पाई-कॉमेडी का रिव्यू

आकाश ए. कौशिक के निर्देशन में बनी ‘उड़ता तीर' में आयुष्मान खुराना और सारा अली खान मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं, जिसकी कहानी एक पाकिस्तानी जासूस के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसकी याददाश्त चली जाती है और वह खुद को भारतीय आतंकवाद-रोधी अधिकारी समझने लगता है. फिल्म में राहुल बोस, राम कपूर और गुलशन ग्रोवर भी अहम भूमिकाओं में हैं. स्पाई थ्रिलर और कॉमेडी को मिलाकर बनाई गई यह फिल्म 23 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, जिसे सोशल मीडिया पर दर्शकों ने मिक्स रिव्यू दिया और वन टाइम वॉच फिल्म बताया. 

संडे के कलेक्शन पर टिकीं नजरें

शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को कमाई में बढ़ोतरी के बाद फिल्म की संडे की कमाई अहम है क्योंकि इससे फैसला होगा कि फिल्म हिट है या फ्लॉप. वहीं अगर वीकेंड पर फिल्म की अच्छी कमाई बरकरार रही तो वीकडेज में फिल्म की अच्छी कमाई की उम्मीद लगाई जा सकती है. हालांकि देखना होगा कि वीकेंड के बाद वीकडेज में फिल्म का क्या हाल होता है क्योंकि अभी भी जेलर 2 की बॉक्स ऑफिस पर रफ्तार जारी है, जिसने शनिवार को 24.15 करोड़ की कमाई के साथ भारत में 373 करोड़ नेट कलेक्शन और 436.80 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन पहुंच गई है. वहीं वर्ल्डवाइड फिल्म की कमाई 666.30 करोड़ तक हुई है.  

ये भी पढ़ें- साहिर लुधियानवी का लिखा 65 साल पुराना गाना, संतुष्ट नहीं थीं आशा भोसले, मोहम्मद रफी के साथ आज कहलाता है सदाबहार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Udta Teer, Udta Teer Box Office, Ayushmann Khurana, Box Office, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com