Highest Tax Paying Indian Celebrities 2024: हुरुन इंडिया 2024 की सबसे अमीर एक्टर की लिस्ट में हाल ही में बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान ने बाजी मारी थी. लेकिन अब सबसे ज्यादा टैक्स भरने की लिस्ट में भी किंग खान आगे निकल गए हैं. दरअसल, फॉर्च्यून इंडिया की हाल ही में सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले इंडियन सेलेब्स की लिस्ट जारी की गई, जिसमें स्पोर्ट्स की दुनिया से लेकर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के सितारों का नाम आया. वहीं SRK ने इस लिस्ट में भी पहले नंबर पर बाजी मार ली है. जबकि सलमान खान, अमिताभ बच्चन और विराट कोहली टॉप 5 में उनके पीछे हैं.
शाहरुख खान ने 2023 में पठान, जवान और डंकी जैसी हिट फिल्में दी हैं, जिससे उन्होंने बॉक्स ऑफिस पर 2000 करोड़ की कमाई हासिल की है. वहीं अब लिस्ट में 92 करोड़ का 2024 में टैक्स भरने के बाद वह सबसे ज्यादा टैक्स भरने वाले सेलेब्रिटी बन गए हैं. यह फिल्मों से कमाई के अलावा ब्रांड वेंचर्स और उनकी बिजनेस से भी उनकी इनकम शामिल है.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब

टॉप 5 की बात करें तो दूसरे नंबर पर साउथ सुपरस्टार तलपती विजय हैं, जिन्होंने 2024 में 80 करोड़ का टैक्स भुगतान किया है. तीसरे नंबर पर सुपरस्टार सलमान खान हैं, जिन्होंने 75 करोड़ का टैक्स भरा है.
चौथे नंबर की बात करें तो कल्कि 2898एडी की कामयाबी देख रहे सुपरस्टार अमिताभ बच्चन हैं, जिन्होंने 71 करोड़ का टैक्स भरा है. जबकि पांचवे नंबर पर स्पोर्ट्स इंडस्ट्री से विराट कोहली हैं, जिन्होंने 66 करोड़ का टैक्स 2024 में भरा है.
इसके अलावा महेंद्र सिंह धोनी 38 करोड़ और सचिन तेंदुलकर 28 करोड़ के साथ टॉप 10 की लिस्ट में शामिल हैं. वहीं अजय देवगन ने 42 करोड़, रणबीर कपूर ने 36 करोड़ और ऋतिक रोशन ने 28 करोड़ टैक्स भरा है. जबकि कपिल शर्मा ने 26 करोड़ का टैक्स का भुगतान किया है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं