- शाहरुख खान ने अजगर को कंधे पर रखकर खिंचवाई फोटो
- एक्टर ने कैमरे के सामने दिये जबरदस्त एक्सप्रेशंस
- शाहरुख खान का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) अपने अंदाज और अपनी फिल्मों के लिए खूब जाने जाते हैं. शाहरुख ने न केवल देशभर में बल्कि विदेशों में भी अपने काम से खूब पहचान बनाई है. एक्टर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सबका खूब ध्यान खींच रहा है. इस वीडियो में शाहरुख खान अपने कंधे पर असली अजगर रखकर फोटो क्लिक कराते नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को एक्टर के फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है. शाहरुख खान के वीडियो को लेकर फैंस भी खूब कमेंट कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) इस वीडियो में मीडिया से बात कर रहे थे, तभी एक व्यक्ति उनके कंधे पर मोटा अजगर रख देता है. वीडियो में शाहरुख खान बिना डरे कंधे पर अजगर रखकर उसके साथ फोटो क्लिक कराते हुए नजर आ रहे हैं. उनके इस वीडियो को अब तक 17 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. इसमें किंग खान के एक्सप्रेशंस देखने लायक होते हैं. शाहरुख खान सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं. ईद के मौके पर किंग खान ने फैंस को त्योहार की बधाइयां देते हुए सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखने की भी सलाह दी थी.
शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के वर्क फ्रंट की बात करें तो वो आखिरी बार फिल्म जीरो में नजर आए थे. इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ कैटरीना कैफ और अनुष्का शर्मा ने मुख्य भूमिका अदा की थी. हालांकि यह फिल्म पर्दे पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई थी. अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि शाहरुख जल्द ही किसी फिल्म में नजर आने वाले हैं. इससे इतर शाहरुख खान अपने प्रोडक्शन हाउस रेड चिली के जरिए हमेशा फिल्मी दुनिया और वेबसीरीज से जुड़े रहते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं