सपना चौधरी एक ऐसा नाम हैं जिन्हें उनके डांस और अंदाज के लिए पहचाना जाता है. 14 मार्च को होली थी, और होली की ठिठोली और मस्ती से सपना चौधरी भी कैसे दूर रहतीं. हरियाणा की डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर होली की कुछ फोटो और वीडियो शेयर किए हैं. वह अबीर-गुलाल से होली खेलती नजर आ रही हैं. इन फोटो और वीडियो में वह रंग से सराबोर हैं. खास बात यह है कि इनके साथ ही उन्होंने फैन्स को मैसेज भी दिया है.
सपना चौधरी ने अपने इंस्टाग्राम पर होली के दिन एक पोस्ट शेयर की थी जिसमें उनका वीडियो था और लिखा था, 'रंग से ना डरें.......रंग बदलने वालों से डरें...!!' यही नहीं, सपना चौधरी ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ फोटो भी शेयर की थीं और लिखा था कि रंगों सा ये जहां, खो गए हम कहां.....! सपना चौधरी की इन पोस्ट को फैन्स का बहुत प्यार मिला और उन्होंने इन पर खूब कमेंट भी किए.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
सपना चौधरी का जन्म 25 सितंबर 1990 को हरियाणा के रोहतक में एक मध्यमवर्गीय परिवार में हुआ था. बचपन में ही उनके पिता की मृत्यु हो गई, जिसके बाद परिवार की जिम्मेदारी उनके कंधों पर आ गई. मात्र 12 साल की उम्र में सपना ने स्टेज पर डांस शुरू किया ताकि घर का खर्च चल सके. उनकी मेहनत और प्रतिभा ने उन्हें हरियाणा की डांसिंग क्वीन बना दिया.
सपना को असली पहचान उनके गाने तेरी आंख्या का यो काजल से मिली, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. सपना चौधरी ने इसके बाद बिग बॉस 11 में हिस्सा लिया, जिसने उनकी लोकप्रियता को और बढ़ाया. सपना चौधरी ने नानू की जानू और वीरे की वेडिंग जैसी फिल्मों में भी स्पेशल सॉन्ग किए.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं