Sapna Choudhary Video: सपना चौधरी की हर अदा जुदा है. हरियाणा का डांसिंग क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी जब भी कुछ करती हैं तो वह सोशल मीडिया पर धूम मचा जाता है. ऐसा ही कुछ उनके लेटेस्ट सॉन्ग को लेकर भी है. हाल ही में सपना चौधरी का गाना 'नचौ नचौ' रिलीज हुआ है. अब इस गाने पर सपना ने एक रील वीडियो बनाया है जिसने सोशल मीडिया पर धूम मचाकर रख दी है. इस वीडियो में सपना चौधरी को सड़क के बीचोंबीच ट्रैक पैंट में डांस करते हुए देखा जा सकता है. सपना चौधरी झूमकर डांस कर रही हैं और फैन्स उनके इस वीडियो पर खूब प्यार बरसा रहे हैं.
सपना चौधरी क्यों हैं फेमस
सपना चौधरी को अपने डांस के लिए पहचाना जाता है. वह म्यूजिक वीडियो की दुनिया का जाना-पहचाना चेहरा हैं. सपना चौधरी के इस वीडियो को अभी तक 62 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. यही नहीं, फैन्स इस वीडियो पर उनकी तारीफ करते भी नहीं थक रहे हैं. कोई उनके डांस की तारीफ कर रहा है तो कोई स्टाइल और स्वैग की जमकर सराहना कर रहा है. इस तरह सपना चौधरी ने अपने इस वीडियो के जरिये फैन्स का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
कौन हैं सपना चौधरी
सपना चौधरी हरियाणा की मशहूर एक्टर और डांसर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ऑर्केस्ट्रा पार्टी के साथ की थी. उनके पिता का कम उम्र में ही निधन हो गया था, जिसके बाद घर की पूरी जिम्मेदारी उन्होंने संभाली थी. वह हरियाणा म्यूजिक इंडस्ट्री का जाना-पहचाना चेहरा बनीं. यही नहीं वह भोजपुरी, पंजाबी और हिंदी सिनेमा में भी काम कर चुकी हैं. वह बिग बॉस हाउस में भी नजर आ चुकी हैं.
शाहरुख खान और गौरी खान बच्चों के साथ आए नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं