देसी क्वीन के नाम से मशहूर सपना चौधरी (Sapna Choudhary) इन दिनों डांस वीडियो के साथ-साथ नए-नए म्यूजिक वीडियो के जरिए भी खूब धमाल मचा रही हैं. सपना चौधरी का अब फिर से एक डांस वीडियो सामने आया है, जो खूब ध्यान खींच रहा है. वीडियो में सपना चौधरी हरियाणवी सॉन्ग 'गोली चल जावेगी' (Goli Chal Javegi) पर धमाल मचा रही हैं. इस दौरान सपना चौधरी की परफॉर्मेंस देखने भारी संख्या में लोग आए हुए थे. सपना ने अपने अंदाज और धमाकेदार डांस से दर्शकों का दिल जीत लिया.
देखें Video
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के इस डांस वीडियो को पी एंड एम स्टूडियो यूट्यूब चैनल पर पोस्ट किया गया है. बीते महीने पोस्ट किए गए वीडियो की धूम मची हुई है. यूट्यूब पर इसे अभी तक 25 लाख से ज्यादा बार देखा जा चुका है. सपना चौधरी वीडियो में अपने खास देसी अंदाज में नजर आ रही हैं. डांस वीडियो के अलावा सपना अब सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय हो गई हैं. वो नियमित अंतराल पर अपनी तस्वीरें और वीडियो को पोस्ट करती हैं.
-
NDTV World Summit 2026 के मंच पर पहुंचे PM Modi! | Breaking News -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब -
रील देखने की लत से बचाएगी ये माइक्रो साधना, NDTV World Summit में स्वामी सर्वप्रियानंद ने बताया -
आमिर खान और अमिताभ बच्चन के फैन हैं स्वामी सर्वप्रियानंद, ‘हनुमान अंश’ देखने की जताई इच्छा -
विदेश मंत्री जयशंकर ने बताया इस वक्त कूटनीति पर कौन सी वेब सीरीज देख रहे -
NDTV World Summit 2026 में पहुंचे PM Modi, थोड़ी देर में होगा संबोधन -
कौन सी वेबसीरीज देख रहे विदेश मंत्री S Jaishankar, वर्ल्ड समिट में बताया -
NDTV World Summit | 'भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया', S Jaishankar का बड़ा बयान -
NDTV World Summit 2026: पाकिस्तान और आतंकवाद के सवाल पर क्या बोले एस. जयशंकर? -
भारत और फ्रांस में प्रदर्शनों पर UN का दोहरा रवैया, आंदोलनों के पीछे अक्सर बाहरी ताकतें- एस जयशंकर
सपना चौधरी (Sapna Choudhary) के वर्कफ्रंट की बात करें तो हाल ही में उनका 'गुर्शल,' 'घूम घाघरा,' 'फटफटिया,' 'बगड़ो' और 'बांगरो' जैसे हरियाणवी सॉन्ग रिलीज हुए हैं. उन्होंने हरियाणा की एक ऑर्केस्ट्रा टीम के साथ अपनी जर्नी की शुरुआत की थी. सपना चौधरी शुरुआत में हरियाणा और आस पास के राज्यों में रागिनी प्रोग्रामो में रागिनी पार्टियों के साथ हिस्सा लेती थीं. उसके बाद उन्होंने स्टेज डांस करना शुरू किया फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा. सपना चौधरी टीवी रियलिटी शो बिग बॉस में आ चुकी हैं और चर्चित कंटेस्टेंट रही थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं