विज्ञापन
This Article is From Jan 25, 2023

'पठान' के साथ जब दिखा 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर तो सिनेमाघरों में गूंज उठा ‘लव यू भाईजान’

Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Out With Pathaan: लगता है पठान के जरिये बॉक्स ऑफिस को लगा ग्रहण खत्म होता नजर आ रहा है. फिल्म के साथ सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान का टीजर भी रिलीज हो गया है.

'पठान' के साथ जब दिखा 'किसी का भाई किसी की जान' का टीजर तो सिनेमाघरों में गूंज उठा ‘लव यू भाईजान’
किसी का भाई किसी की जान की टीजर रिलीज
नई दिल्ली:

पठान न सिर्फ बॉक्स ऑफिस के लिए गुड न्यूज लेकर आया है बल्कि सलमान खान के फैन्स के लिए भी यह खास तोहफे के साथ आया है. शाहरुख खान की पठान आज रिलीज हो गई है और इसके साथ सलमान खान की फिल्म ‘किसी का भाई किसी की जान' का टीजर भी रिलीज कर दिया है. इस तरह सिनेमाघरों में शाहरुख खान और भाईजान की जबरदस्त गूंज सुनाई दी. 2023 की ईद पर सलमान खान अपनी फिल्म को लेकर आ रहे हैं.

ऐसे में साल 2023 की धमाकेदार शुरुआत के साथ जहां बॉलीवुड एक शानदार शुरुआत के लिए तैयार है. वहीं 25 जनवरी की सुबह शाहरुख खान की पठान को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज़ किया गया, जिसमें उत्साही प्रशंसकों की भारी भीड़ दिखीं. जश्न मनाने वाले दर्शकों को सलमान खान की बहुप्रतीक्षित ‘किसी का भाई किसी की जान' के टीजर के साथ एक और तोहफा दिया गया.

जब सलमान खान की अपकमिंग फिल्म का टीजर बड़े पर्दे पर सामने आया तो शोरगुल भरे सेलिब्रेशन्स के बीच, देश भर के सिनेमाघर ‘लव यू भाईजान' के नारों से गूंज उठा. बड़े पर्दे के अनुभव और ज़ी स्टूडियोज के लिए अपने सच्चे प्यार के प्रति सलमान ने अभियान के लिए 'थिएटर्स फर्स्ट' अपरोच अपनाते हुए किसी का भाई किसी की जान के टीज़र लॉन्च के लिए एक अनूठी रणनीति तैयार की. देश भर के प्रमुख सिंगल स्क्रीन और मल्टीप्लेक्स में टीजर के साथ शुरू हुए.

सलमा खान द्वारा निर्मित, सलमान खान फिल्म्स प्रोडक्शन किसी का भाई किसी की जान फरहाद सामजी द्वारा निर्देशित हैं. फिल्म में सलमान खान, वेंकटेश दग्गुबाती, पूजा हेगड़े, जगपति बाबू, भूमिका चावला, विजेंदर सिंह, अभिमन्यु सिंह, राघव जुयाल, सिद्धार्थ निगम, जस्सी गिल, शहनाज गिल, पलक तिवारी और विनाली भटनागर हैं. साथ ही सलमान खान की फिल्म के भी सारे एलिमेंट मौजूद है जैसे एक्शन, कॉमेडी, ड्रामा और रोमांस. ये फिल्म ईद 2023 पर रिलीज होने वाली है और यह दुनिया भर में जी स्टूडियोज की रिलीज़ होगी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salman Khan, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser, Pathaan, Shah Rukh Khan, KKBKKJ, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Release Date, Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan Teaser Out With Pathaan
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com