सलमान खान की फिल्म सिकंदर का टाइटल ट्रैक 'सिकंदर नाचे' रिलीज हो चुका है. भाईजान के फैन्स के लिए इससे खास मौका और क्या हो सकता था. सलमान ने ईद पर फिल्म रिलीज करने से पहले ही तोहफों की झड़ी लगा दी. अब अगर गाने की बात करें तो इसमें सलमान ने एक अलग डांस फॉर्म में हाथ आजमाया. इस लेबनीज को डबके कहा जाता है. सलमान का ये नया स्टाइल फैन्स को काफी पसंद आ रहा है और कुछ तो ये तक कह रहे हैं कि सलमान ने सुपर डांसर कहलाई जाने वाली नोरा फतेही को टक्कर दे दी है.
सलमान ने कैसे दी नोरा फतेही को टक्कर ?
सलमान खान ने 'सिकंदर नाचे' में जमीन पर सीधे लेटकर एक डांस स्टेप करते नजर आ रहे हैं. कुछ डांसर्स ने सलमान ने को पकड़ा हुआ है और भाईजान उनके सहारे पर जमीन पर कुछ स्टेप करते दिख रहे हैं. अब आप सोच रहे होंगे कि नोरा फतेही से कम्पैरिजन क्यों हो रहा है? दरअसल अपने गाने हाय गर्मी में नोरा फतेही भी जमीन पर एक डांस स्टेप करते दिख रहे हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
रश्मिका के साथ दिखी धांसू केमिस्ट्री
सलमान खान, रश्मिका मंदाना के साथ काफी जम रहे हैं. गाने में दोनों की केमिस्ट्री फैन्स को पसंद आ रही हैं. ओवरऑल सलमान खान का ये नया गाना लोगों को बहुत पसंद आ रहा है. ये फिल्म ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है. इस फिल्म को ए.आर.मुरुगदोस ने डायरेक्ट किया है. देखना होगा कि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कितना कमाल दिखाती है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं