- ओटीटी पर रिलीज होगी 'सड़क 2'
- संजय दत्त और आलिया भट्ट हैं लीड रोल में
- 28 अगस्त को होगी रिलीज
आलिया भट्ट (Alia Bhatt), संजय दत्त (Sanjay Dutt), आदित्य रॉय कपूर (Aditya Roy Kapoor), पूजा भट्ट (Puja Bhatt) स्टारर सड़क 2 (Sadak 2) डिज्नी प्लस हॉटस्टार (Disney+ Hotstar) पर 28 अगस्त को रिलीज होने वाली है. इस फिल्म में इन सब के अलावा जिशु सेनगुप्ता, मकरंद देशपांडे, गुलशन ग्रोवर, प्रियंका बोस, मोहन कपूर और अक्षय आनंद भी नजर आएंगे. 29 साल पहले भी 'सड़क' महेश भट्ट ने बनाई थी और फिर से 'सड़क 2' के निर्देशक महेश भट्ट ही हैं. 'सड़क 2' को साउथ के कई जगहों खासकर ऊटी में शूट किया गया है. यह फिल्म 1991 की फिल्म का सीक्वल है जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थे. आपको बता दें कि सड़क 2 महेश भट्ट के निर्देशन में बनी है तो ऐसे में यह फिल्म पूरी भट्ट कैंप के लिए काफी खास है. क्योंकि काफी लंबे समय के बाद महेश भट्ट इस फिल्म से निर्देशन के क्षेत्र में वापस करने जा रहे हैं.
'सड़क 2 (Sadak 2)' के पोस्टर को आलिया ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए लिखा - 'सड़क 2, 28 अगस्त को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होगी. प्यार की राह. यह फिल्म 'विशेष फिल्म' के प्रोडक्शन के अंदर बनी है जिसे मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया है. साथ ही फॉक्स स्टार स्टूडियो इसकी को पार्टनर है'.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
इस फिल्म से महेश की 21 साल बाद परदे पर बतौर निर्देशक वापसी करने जा रहे हैं. उनकी आखिरी निर्देशित फिल्म 'कारतूस' थी जो 1999 में रिलीज हुई थी. महेश भट्ट इससे पहले अपनी बड़ी बेटी पूजा भट्ट को लेकर 1991 में फिल्म 'सड़क' बना चुके हैं. जिसमें पूजा भट्ट और संजय दत्त लीड रोल में थी और इन दोनों के किरदार को लोगों का काफी प्यार मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं