विज्ञापन

Reporating Live Trailer: रेत माफिया के काले साम्राज्य का पर्दाफाश करेगी परिणीति चोपड़ा, 'रिपोर्टिंग लाइव' का दमदार ट्रेलर रिलीज

Reporating Live Trailer: परिणीति चोपड़ा स्टारर थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस फिल्म में परिणीति एक रिपोर्टर का रोल प्ले करती नजर आ रही हैं. जो सच की तलाश में ऐसे सवाल उठाते हैं, जिनसे ताकतवर लोग बचना चाहते हैं.

Reporating Live Trailer: रेत माफिया के काले साम्राज्य का पर्दाफाश करेगी परिणीति चोपड़ा, 'रिपोर्टिंग लाइव' का दमदार ट्रेलर रिलीज
Reporating Live Trailer: पत्रकार बन रेत माफिया से भिड़ीं परिणीति चोपड़ा
नई दिल्ली:

अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा आगामी थ्रिलर फिल्म 'रिपोर्टिंग लाइव' में नजर आएंगी. शनिवार को मेकर्स ने फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. यह फिल्म अवैध रेत खनन और रेत माफिया के खतरनाक नेटवर्क पर आधारित है.  2 मिनट 2 सेकंड का यह ट्रेलर एक ऐसी दुनिया की झलक दिखाता है, जहां अवैध रेत खनन का काला कारोबार फैला है और इस धंधे की तह में जाने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ती है. एक जानलेवा हादसे के बाद, एक महत्वाकांक्षी रिपोर्टर (परिणीति चोपड़ा) और कैमरामैन (देवेन भोजानी) कुछ ऐसे तीखे सवाल उठाने लगते हैं, जिनका जवाब ताकतवर लोग नहीं देना चाहते. लेकिन वे इस मामले की तह में जितना उतरते हैं, यह दुनिया उनके लिए उतनी ही खतरनाक होती जाती है.

हर जवाब मे नया सवाल

हर जवाब एक नया सवाल खड़ा करता है और हर सुराग के साथ एक नया खतरा सामने आता है. इस फिल्म का निर्देशन ध्रुव त्रिपाठी ने किया है और यह बतौर निर्देशक उनकी पहली फीचर फिल्म है. इसमें परिणीति चोपड़ा (एक फील्ड रिपोर्टर के रूप में) और देवेन भोजानी (कैमरामैन के रूप में) मुख्य भूमिकाओं में हैं. इसके अलावा अमोल पालेकर, आदिल हुसैन और शेखर सुमन भी अहम किरदारों में नजर आएंगे. मिहिर जाधव और ध्रुव त्रिपाठी द्वारा लिखी गई 'रिपोर्टिंग लाइव' का निर्माण पार्थ किरण ठाकुर और जोशुआ शिरसाट ने किया है. 'रिपोर्टिंग लाइव' 9 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी.

पत्रकार के रोल में परिणीति

फिल्म में एक्ट्रेस पहली बार पत्रकार का किरदार निभा रही हैं. इस किरदार को निभाने के बारे में बात करते हुए परिणीति चोपड़ा ने कहा, "इस साल थ्रिलर जॉनर में नेटफ्लिक्स के साथ यह मेरी दूसरी पारी है, लेकिन एक नए अवतार में. स्क्रिप्ट पढ़ने के बाद ही मैंने इस किरदार के जज्बे से जुड़ाव महसूस किया, जो जिज्ञासु, निडर और सच तक पहुंचे बिना रुकने वाली नहीं है और इतनी शानदार स्टार कास्ट के साथ काम करना इस अनुभव को और भी खास बनाता है. मैं दर्शकों द्वारा इस कहानी को देखने का इंतजार कर रही हूं."

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Parineeti Chopra, Movie Trailer, Hindi News, Ndtv Hindi, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com