Sigma social media Review in hindi: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री और सुपरस्टार थलापति विजय के बेटे जेसन संजय की एक्शन एंटरटेनर फिल्म 'सिग्मा' के साथ डायरेक्टर के तौर पर डेब्यू कर रहे हैं. 2 अक्टूबर यानी गांधी जयंती के मौके पर उनकी मचअवेटेड फिल्म सिग्मा रिलीज हो गई है, जिसे देखने केवल फैंस ही नहीं बल्कि मां संगीता और बहन शाशा भी पहुंचती हुई नजर आईं. हालांकि उन्होंने पैपराजी को कोई रिएक्शन नहीं दिया और ना ही फिल्म के बारे में बताया. लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस जरुर फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने के बाद सिग्मा का रिव्यू देते हुए नजर आ रहे हैं. आइए आपको बताते हैं कैसी है जेसन संजय की डायरेक्टोरियल डेब्यू सिग्मा.
मां और बहन देखने पहुंचीं सिग्मा
जेसन संजय की सिग्मा का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने तमिलनाडु के सीएम विजय की पत्नी संगीता और बेटी दिव्या शाशा पहुंचीं. दोनों को कपला सिनेमाज में स्पॉट किया गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. यह पहली बात है जब थलपति विजय के सीएम बनने के बाद संगीता नजर आई हैं.
🥹♥️ FAMILY CHEERING FOR JASON!#Sangeetha and #DivyaSaasha arrive at Kamala Cinemas to catch #Sigma on the big screen! 🎬✨
— bnd (@BNDBugle) October 2, 2026
A special day for #JasonSanjay! ❤️🔥#SundeepKishan #SigmaInCinemas #ThalapathyVijay pic.twitter.com/FpvEt2jw0I
फैंस ने कहा- इंटरवल धमाका
Movie :- #Sigma
— Krishna DHFM (@dollar__baabu) October 2, 2026
First half completed
Cinema adhiripoindi 📈🔥 @sundeepkishan @official_jsj pic.twitter.com/GG3hl8KVYl
सिग्मा का सीन शेयर करते हुए एक फैन ने लिखा, सिग्मा इंटरवल धमाका. दूसरे यूजर ने लिखा, सुदीप किशन के फर्स्ट डे फर्स्ट शो सिग्मा के लिए थिएटर में थलपति विजय और इलाया थलपति जेसन संजय के लिए खास एडिटिंग. तीसरे यूजर ने लिखा, पहला हाफ कम्पलीट हो गया है. सिनेमा पर धमाका.
Special edit for Thalapathy vijay and Ilaya thalapathy Jason Sanjay in theatre for Sudeep Kishan's fdfs Sigma show😍🔥@actorvijay @official_jsj #Sigma pic.twitter.com/o9LEmKA8fY
— sanju_d623 (@sanjud623) October 2, 2026
सिग्मा के बारे में
Interval bang @MusicThaman 💥💥👌#Sigma pic.twitter.com/j6mmHC2P5y
— Not Found❗ (@jally_madhu) October 2, 2026
'सिग्मा' एक एक्शन-एडवेंचर और हाइस्ट कॉमेडी फिल्म है. फिल्म का निर्देशन जेसन संजय ने किया है. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि जेसन तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय के बेटे हैं. फिल्म को लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुभास्करन ने प्रोड्यूस किया है.
सिग्मा की कहानी
फिल्म की कहानी में संदीप किशन एक ऐसे शख्स के किरदार में नजर आए, जिसे जिंदगी के एक मोड़ पर बड़ा धोखा मिलता है. वह अपने साथ हुई घटना को भूलने के बजाय वापस लड़ने और जो कुछ उससे छीना गया है, उसे हासिल करने का फैसला करता है. इसके बाद 500 करोड़ रुपए के ड्रग्स और जुए से जुड़े एक बड़े रैकेट को दिखाया गया है. इसी मामले की वजह से संदीप किशन का किरदार एक खतरनाक दुनिया में फंस जाता है. 'सिग्मा' में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला के अलावा राजू सुंदरम, संपत राज, शिव पंडित, अंबु थासन और योग जापी भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे.
ये भी पढ़ें- अमेरिका जाकर MBA करने का था सपना, रिजेक्ट हुआ स्टूडेंट वीजा, बन गए एक्टर, आज टीवी से बॉलीवुड तक पहचान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं