90s में भारतीय सिनेमा में एक्ट्रेस रंभा ने कदम रखा, जिन्होंने साउथ से लेकर बॉलीवुड में पॉपुलैरिटी हासिल की. वहीं कई दर्शक और फिल्म समीक्षक उन्हें 'साउथ की दिव्या भारती' कहकर बुलाने लगे. हालांकि इस चकाचौंध में रहने के बाद रंभा ने शादी करने का फैसला लिया और फिल्मों से दूरी बना ली. इसके बाद से वह कनाडा शिफ्ट हो गईं और 16 साल से वहीं रह रही हैं. हालांकि वह भारत अपने काम के लिए आती रहती हैं. लेकिन टोरंटो में अपनी जिंदगी की झलक फैंस को दिखाती रहती हैं. इसमें बर्फीली वादियों से लेकर सेब के पेड़ की झलक भी शामिल है.
बर्फीली वादियों में रहती हैं रंभा
एक्ट्रेस रंभा ने 2010 में कनाडा के बिजनेसमैन इंद्र कुमार पद्मनाथन से शादी की थी और फिल्मों से दूरी बना ली. वह अब टोरंटो कनाडा के सबसे बड़े शहर में रहती हैं. जहां गर्मी तो अच्छी पड़ती हैं. लेकिन बर्फ भी खूब जमा होती है. इसी की झलक उन्होंने साल की शुरूआत में एक वीडियो शेयर करते हुए दिखाई थी और कैप्शन में लिखा था, घर पर विंटर स्नोफॉल इंजॉय कर रही हूं.
बर्फीली वादियों के बीच एक्ट्रेस रंभा ने अपने घर में सेब के पेड़ की भी झलक दिखाई, जिसमें घना सेब का पेड़ देखा जा सकता है. वहीं वीडियो में वह मुस्कुराती हुई नजर आ रही हैं. इस पोस्ट के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, मेरा एप्पल ट्री. इस पोस्ट को फैंस ने काफी पसंद किया है.
भारत में जन्मी रंभा
रंभा का जन्म 5 जून 1976 को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा में हुआ था. उनका असली नाम विजयलक्ष्मी है. उनको बचपन से ही अभिनय और डांस में रुचि थी. उन्होंने बहुत छोटी उम्र में फिल्मों में कदम रखा. साल 1992 में आई मलयालम फिल्म 'सरगम' से 16 साल की उम्र में उन्होंने डेब्यू किया. यहीं से उनकी तुलना दिव्या भारती से शुरू हुई. रंभा ने जल्द ही बॉलीवुड का रुख किया और 1995 में फिल्म 'जल्लाद' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा. इसके बाद उन्होंने सलमान खान के साथ 'जुड़वा' और 'बंधन', गोविंदा के साथ कॉमेडी फिल्मों और अक्षय कुमार, अजय देवगन जैसे सितारों के साथ कई फिल्मों में काम किया. अपने पूरे करियर में रंभा ने 100 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें तेलुगु, तमिल, मलयालम, कन्नड़, हिंदी, भोजपुरी और बंगाली फिल्में शामिल हैं.
ये Video भी देखें: Hera Pheri 3 में बाबू राव की हुई वापसी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं