विज्ञापन

दिलराज कौर 42 साल पुराना हरियाणवी लोकगीत, भाई से चुनर मंगवाती बहन, आज भी है पार्टियों की शान, खूब देता शादियों में सुनाई

42 साल पुराना हरियाणवी गाना आज पार्टियों और शादियों की शान है. इस लोकगीत में भाई और बहन के बीच नोंकझोंक और प्यारे रिश्ते की कहानी को बताया गया है. 

दिलराज कौर 42 साल पुराना हरियाणवी लोकगीत, भाई से चुनर मंगवाती बहन, आज भी है पार्टियों की शान, खूब देता शादियों में सुनाई
हरियाणवी लोकगीत, जिसे दिलराज कौर ने दी आवाज

हरियाणा के लोकगीत पर बना 42 साल पुराना गाना आज भी पार्टियों की शान है. जबकि शादियों में इस गाने पर जमकर डांस किया जाता है. खास बात यह है कि इस गाने में एक बहन अपने भाई से चुनरी मंगवाती है. वहीं फिल्म की बात करें तो 1984 में आई इस फिल्म को खूब पसंद किया गया था. जबकि हरियाणा, यूपी और राजस्थान के शहरो में इस फिल्म को देखने के लिए ट्रैक्टरों और अपनी गाडियों में देखने के लिए दर्शक आते थे. हालांकि इस फिल्म की कहानी से ज्यादा गानों को काफी पसंद किया गया था, जो आज हरियाणवी लोकगीत सॉन्ग की लिस्ट में शुमार हो गए हैं. आइए आपको बताते हैं हम किस गाने के बारे में बात कर रहे हैं. 

1984 की ब्लॉकबस्टर फिल्म का पॉपुलर गाना 

हम बात  कर रहे हैं 1984 में आई ब्लॉकबस्टर फिल्म चंद्रावल की, जिसका एक बहुत लोकप्रिय हरियाणवी लोकगीत है “मेरा चुंदड़ मंगा दे हो” (Mera Chundar Manga De Ho). इसे सिंगर दिलराज कौर ने गाया था. जबकि संगीत जे.पी. कौशिक (J.P. Kaushik) ने दिया था. वहीं देवी शंकर प्रभाकर (Devi Shankar Prabhakar) ने लिरिक्स लिखा था. इसे “मेरे चुंदर मांगे दे हो हो नंदी के बीरा” के नाम से जाता है. 

ये भी पढ़ें- 24 साल पुराना उस फिल्म का गाना जिसे बनने में लगे आठ साल, शाहरुख-सलमान-माधुरी की तिकड़ी का खूब जमा रंग, उदित नारायण की आवाज में एवरग्रीन

गाने के बोल का अर्थ

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि मेरा चुंदड़ मंगा दे हो गाने के बोल थे- 
मनै चूंदड़ी मंगा दे ओ, ओ नणदी के बीरा,
तनै यूं, तनै यूं, तनै यूं घूंघट पै राखूंगी, ओ नणदी के बीरा!
मनै बौरला (बोरला) घड़ा दे ओ, ओ नणदी के बीरा,
तनै यूं, तनै यूं, तनै यूं माथे पै राखूंगी, ओ नणदी के बीरा!
मेरा कुरता सिला दे ओ, ओ नणदी के बीरा,
तनै यूं, तनै यूं, तनै यूं बदन पै राखूंगी, ओ नणदी के बीरा!
मेरा घाघरा मंगा दे ओ, ओ नणदी के बीरा,
तनै यूं, तनै यूं, तनै यूं पैरां पै राखूंगी, ओ नणदी के बीरा!

इस गाने का मतलब ननद की तरफ से अपने भाई (ननदी के वीरा) से चुंदड़ (ओढ़नी/दुपट्टा) मांगने का है. इसमें हरियाणवी संस्कृति, ग्रामीण जीवन और पारंपरिक मांगों का मजाकिया और प्यारा अंदाज है. यह गाना 42 साल बाद भी यूपी-हरियाणा में बहुत पॉपुलर है. कई सिंगर्स जैसे डॉली शर्मा, आशा लता, रेणुका पंवार आदि ने इसके री-वर्जन को गाया है.  

चंद्रावल के अन्य गाने

मनै चूंदड़ी मंगा दे ओ, ओ नणदी के बीरा के अलावा चंद्रावल फिल्म में कई क्लासिक गाने हैं. इसमें जीजा तू काला मैं गोरी घणी, गाड़े अली गजबन छोरी, मैं सूरज तू चंद्रावल, नैन कटोरे काजल डोरे, उज्जड़ खेड़े गाने हैं. इस फिल्म का 2012 में सीक्वल आया था, जो फैंस को काफी पसंद किया गया था. 

ये भी पढ़ें- हनुमान अंश की सफलता के बाद अब टीवी पर दिखेगी नीम करोली बाबा की कहानी, प्रोमो देख फैंस बोले- जय बजरंग बली

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hariyanvi Song, Chandrawal, Hindi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com