राज कपूर एक बेहतरीन एक्टर के साथ शानदार डायरेक्टर भी थे. उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई शानदार फिल्में बनाई हैं. उनमें से एक मेरा नाम जोकर है. ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई थी लेकिन इसे आज भी कल्ट फिल्मों में गिना जाता है. मेरा नाम जोकर को बनाने में राज कपूर ने अपना सब कुछ दाव पर लगा दिया था. फिल्म के फ्लॉप होने के बाद राज कपूर का दिवाला निकल गया था. मेरा नाम जोकर के बाद राज कपूर कर्ज में डूब गए थे और बहुत ही मुश्किल दौर से गुजरे थे.
गिरवी रख दिया था घर
मेरा नाम जोकर बनाने में राज कपूर को 6 साल लग गए थे. इस फिल्म को बनाने के लिए राज कपूर ने अपने घर से लेकर पत्नी के गहने तक हर चीज गिरवी रख दी थी. इतना ही नहीं उन्होंने फिल्म बनाने के लिए मार्केट से पैसा भी उठा लिया था मगर जब ये रिलीज हुई तो राज कपूर कंगाल हो गए थे. ये राज कपूर की दूसरी फिल्म थी जिसमें दो इंटरवल थे. उनकी पहली फिल्म संगम थी जिसमें दो इंटरवल थे. संगम सुपरहिट साबित हुई थी वहीं मेरा नाम जोकर बुरी तरह से पिट गई थी.
फिल्म में थे दो इंटरवल
मेरा नाम जोकर की बात करें तो ये मल्टीस्टारर फिल्म थी. इसमें राज कपूर, राजेंद्र कुमार, धर्मेंद्र, मनोज कुमार, बबीता, सिमी ग्रेवाल लीड रोल में नजर आए थे. ये फिल्म इतनी लंबी थी कि राज कपूर ने इसमें दो इंटरवल रखे थे. फिल्म के फ्लॉप होने का ये भी एक बड़ा कारण था. फिल्म के इतनी लंबी होने की वजह से इसे लोगों ने बहुत क्रिटिसाइज किया था.
बॉबी बनाकर हुए हिट
मेरा नाम जोकर के बाद राज कपूर कंगाल हो गए थे. उसके बाद उन्होंने अपने बेटे ऋषि कपूर को लॉन्च करते हुए फिल्म बॉबी बनाई थी. ये फिल्म इतनी बड़ी हिट हुई थी कि राज कपूर का सारा कर्जा उतर गया था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं