- राधिका आप्टे और विक्रांत मैसी का वीडियो हुआ वायरल
- विक्रांत ने राधिका से पूछा सवाल
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे (Radhika Apte) सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वह अकसर अपने फोटो और वीडियो फैन्स के साथ साझा करती नजर आ जाती हैं. हाल ही में राधिका आप्टे (Radhika Apte Interview) और विक्रांत मैसी (Vikrant Massey) एक-दूसरे से 'द अदर क्वेश्चन' पूछते नजर आए. इस दौरान उन्होंने कहा कि हम ऐसे सवालों का जवाब देंगे, जो आपको हमारे किसी इंटरव्यू में नहीं मिलेंगे, क्योंकि हमसे कोई ऐसे सवाल पूछता ही नहीं है. इस पर विक्रांत मैसी कहते हैं यह कुछ ऐसे सवाल हैं, जो कि नेटफ्लिक्स (Netflix) को इंटरनेट पर मिले हैं और उन्होंने कहा कि यह परफेक्ट हैं. इस दौरान विक्रांत और राधिका ने ऐसे सवालों का जवाब दिया, जो इंटरनेट पर तीन लोग उनके बारे में जानना चाहते थे.
विक्रांत (Vikrant Massey) ने राधिका (Radhika Apte) से पूछा, "तुम अभी कहां हो?" इस पर एक्ट्रेस ने जवाब देते हुए कहा, "फिलहाल मैं लंदन में हूं और मैंने फैसला लिया है कि मैं इस साल काम नहीं करूंगी." राधिका की बात सुनकर विक्रांत कहते हैं, "आप लंदन में हो? लेकिन मुझे नहीं लगता कि आप पूरी दुनिया घूम रही हैं और हमने यह आपके सोशल मीडिया हैंड्ल्स पर देखा है, जिसकी वजह से हम आपसे बहुत ईर्ष्या करते हैं."
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, जब विक्रांत राधिका (Radhika Apta Interview) आप्टे से पूछते हैं कि आपने शादी कब की? इस पर एक्ट्रेस कहती हैं, "तब जब मुझे यह एहसास हुआ कि शादी करके आपको वीजा मिलना आसान हो जाता है. मुझे लगता है कि यहां कोई सीमाएं नहीं होनी चाहिए. मैं मैरिज पर्सन नहीं हूं और मुझे इसमें ज्यादा विश्वास भी नहीं है. मैंने केवल इसलिए शादी की क्योंकि वीजा बहुत बड़ी समस्या थी और हम एक-साथ रहने चाहते थे." राधिका आप्टे और विक्रांत के वीडियो को नेटफ्लिक्स इंडिया ने अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. वीडियो को अब तक एक लाख 85 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं