बेहद टैलेंटेड और नेशनल अवॉर्ड अपने नाम कर चुके एक्टर विक्रांत मैसी, 'मुसाफिर कैफे' के सक्सेस को एन्जॉय करने के बाद भी इससे बाहर निकलने के मूड में नहीं हैं. दरअसल, मिल रही खबर की माने तो एक्टर हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो नए 'मुसाफिर कैफे' खोल रहे हैं, जिससे इस शो का सफर ऑफ स्क्रीन भी चलने वाला है. बता दें कि विक्रांत इस शो से बतौर एक्टर ही नहीं बल्कि अपने प्रोडक्शन हाउस, 'होममेड स्टोरीज' के जरिये जुड़े हुए हैं.
हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में कैफे
एक करीबी सूत्र के मुताबिक, "विक्रांत मैसी एक हिमाचल प्रदेश में और दूसरा उत्तराखंड में 'मुसाफिर कैफे' नाम से दो कैफे खोलने जा रहे हैं. इन दोनों जगहों पर निर्माण का काम पहले से ही शुरू कर दिया गया है. दिलचस्प बात यह है कि कैफे को बिलकुल शो वाले कैफे की तरह ही डिजाइन किया जा रहा है, साथ ही साथ इसमें आर्टिस्ट के रहने के लिए लगभग 20 कमरे भी शामिल होंगे. इस तरह से 'मुसाफिर कैफे' की दुनिया को स्क्रीन से बहार असल दुनिया में भी आकार दिया जा रहा है."
मुसाफिर कैफे के बारे में
सीरीज में मैसी ने चंदर की अहम भूमिका निभाई है. इस कहानी में मैसी का किरदार अपने सपने को पूरा करते हुए पहाड़ों में बस्ते हुए, अपने कैफे के आस-पास अपनी जिंदगी के सफर को आगे बढ़ाने की कोशिश करता है. यह कैफे शो की सेटिंग और चंदर के सफर का एक अहम हिस्सा है, और यही वह वजह है शायद जिससे यह शो असल जिंदगी में मौजूद जगहों में शामिल होकर अपने सफर को आगे बढ़ा रहा है.
आने वाले समय में शुरू हो रहे यह दो कैफे 'मुसाफिर कैफे' के माहौल और उसके इमोशंस को फिर से सभी के साथ जीने के लिए तैयार हो रहे हैं. वहीं, इनमे बनने वाले आर्टिस्ट रेजिडेंसी स्पेस दुनिया भर से वहां आने वाले कलाकारों को रहने के साथ काम करने के लिए भी एक अच्छा मौहाल देंगे. फिलहाल कैफे का काम जारी है, लेकिन इसे लेकर उम्मीद की जा रही है कि यह सिर्फ दो पहाड़ी राज्यों में हॉस्पिटैलिटी को बढ़ावा देने में अपना रोल ही नहीं निभाएगा बल्कि इनके क्रिएटिव दुनिया को एक साथ जोड़ने में मदद करेगा.
ये भी पढ़ें; 61 साल पुरानी वो फिल्म जिसमें राम और अल्लाह दोनों पर थे गाने, पीएम मोदी की है फेवरेट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं