विज्ञापन

OTT पर तीन महीने से टॉप-10 में छाई ये रोमांटिक सीरीज, प्यार के पेचीदा तारों में उलझी है 8 एपिसोड की कहानी

OTT प्लैटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर 24 जुलाई को रिलीज हुई थी. दिव्य प्रकाश दुबे की लिखी और उन्हीं के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला.

OTT पर तीन महीने से टॉप-10 में छाई ये रोमांटिक सीरीज, प्यार के पेचीदा तारों में उलझी है 8 एपिसोड की कहानी
OTT पर तीन महीने से छाई है ये रोमांटिक सीरीज
Social Media
नई दिल्ली:

OTT पर जहां हर रोज कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता ही रहता है. ऐसे में एक सीरीज पिछले तीन महीने से नेटफ्लिक्स पर अपनी बादशाहत कायम किए बैठी है. इस सीरीज को रिलीज हुए तीन महीने हो चुके हैं लेकिन अब भी टॉप-10 में ट्रेंड कर रही हैं. जुलाई में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई ये सीरीज अब अक्टूब तक टॉप-10 में है. बात करे इस सीरीज को मिली Imdb रेटिंग की तो यहां इसे 7.6 रेटिंग मिली है. इस रेटिंग से भी साफ है कि इसमें कुछ दम तो है. इस सीरीज की कहानी एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की जो राइटर बनने और एक कैफे खोलने का सपना देखता है. नौकरी के दौरान उसकी मुलाकात एक बिंदास, आजाद खयाल लॉयर सुधा से होती है.

घरवाले इन्हें अरेंज मैरिज के लिए मिलवाते हैं लेकिन परिवार के इस प्रेशर से बचने के लिए वे कैजुअली डेट करने लगते हैं. दोनों की नजदीकियां बढ़ती हैं तो वे लिव इन रिलेशनशिप में आ जाते हैं. यहां वे अपनी अपनी ख्वाहिशों के बीच तालमेल बैठाते हैं. हालांकि सुधा अपनी आजादी से किसी भी तरह का समझौता नहीं चाहती और शादी से इंकार कर देती है. इसके बाद लड़की नौकरी छोड़ मसूरी चला जाता है और वहां प्रीति नाम के एक लड़की के साथ मिलकर कैफे खोलता है. दोनों के बीच प्यार हो जाता है. कहानी में मोड़ तब आता है जब सुधा चंदर से मिलने पहुंचती है. 

Latest and Breaking News on NDTV

प्लॉट दिलचस्प लगा तो चलिए बता देते हैं कि हम यहां मुसाफिर कैफे की बात कर रहे हैं. इस सीरीज में विक्रांत मैसी, वेदिका पिंटो और महिमा मकवाना लीड रोल में हैं. ये सीरीज ओटीटी पर 24 जुलाई को रिलीज हुई थी. दिव्य प्रकाश दुबे की लिखी और उन्हीं के डायरेक्शन में बनी इस सीरीज को सोशल मीडिया पर काफी पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला. अब भी लोग इसे देख रहे हैं यही वजह है कि मुसाफिर कैफे टॉप-10 से बाहर नहीं हुई है.

यह भी पढ़ें: 16 साल पुराना माता रानी का भजन, नरेंद्र चंचल की आवाज से बना सदाबहार, मां से बात करते-करते हो जाएगा पूरा पूजा-पाठ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Musafir Cafe, Musafir Cafe Netflix, Netflix, Vikrant Massey, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com