Akka Trailer: नेटफ्लिक्स ने नई सीरीज ‘अक्का' का ट्रेलर रिलीज कर दिया है. यह सीरीज वाईआरएफ एंटरटेनमेंट की है. इसमें साउथ सुपरस्टार कीर्ति सुरेश और ओटीटी क्वीन राधिका आप्टे लीड रोल में हैं. सीरीज में दोनों एक्ट्रेस के बीच जोरदार टक्कर दिखाई गई है.‘अक्का' एक गैंगस्टर की कहानी है. इसमें सत्ता, परिवार की विरासत और बदले की भावना देखने को मिलेगी. वेब सीरीज की कहानी पेरुन्नुरु नाम के एक काल्पनिक जगह की है. यहां पीढ़ियों से महिलाएं ही शासन करती आई हैं. वह अपनी ताकत और अधिकार को बचाने के लिए लड़ती हैं. जिसे एक बाहरी व्यक्ति राधिका आप्टे चुनौती देती हैं. इससे पुरानी रंजिशें जाग रही हैं और वफादारी की परीक्षा हो रही है.
यह भी पढ़ें | 'Lust Stories 3' का ट्रेलर आउट, प्यार, चाहत और रिश्तों की फिर उलझेगी कहानियां, जानें कब और कहां होगी रीलीज
-
राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस... निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया नया फॉर्मूला -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: अप्रेजल और शादी के जिक्र पर क्या बोले निखिल कामत? -
AI नहीं खा सकता आपकी नौकरी, बस करना होगा ये काम, टेक दिग्गज Andrew Ng ने किया दावा -
NDTV World Summit 2026: भारत की Growth Story पर निखिल कामत का नजरिया, AI को लेकर क्या दी चेतावनी? -
NDTV वर्ल्ड समिट 2026: क्या AI इस जमाने का असुर है? स्वामी सर्वप्रियानं ने क्या कहा? -
NDTV World Summit 2026:निखिल कामत ने देश की तरक्की के लिए बताया फॉर्मूला, राज्यों के CM के बीच हो CEO जैसी रेस -
"AI को वैसा पुराना कंप्यूटर मत समझो..." स्वामी सर्वप्रियानंद ने चेतावनी -
कार की सर्विस समय पर कराते हैं, शरीर की क्यों नहीं? लीलावती अस्पताल के ट्रस्टी की काम की सलाह -
क्या AI इस जमाने का असुर है? न्यू यॉर्क वेदांत सोसाइटी के रेजिडेंट मिनिस्टर स्वामी सर्वप्रियानंद ने दिया जवाब -
'खुशनसीब हूं कि भारत में पैदा हुई, जहां मस्जिद और मंदिर एक साथ मौजूद हैं', NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में मोहिनी डे
‘अक्का' की कहानी
कीर्ति सुरेश भवानी का किरदार निभा रही हैं. भवानी अपनी विरासत की रक्षा के लिए कुछ भी करने को तैयार हैं. राधिका आप्टे रुद्रा बनी हैं. रुद्रा मौजूदा व्यवस्था को बदलना चाहती हैं और अपनी महत्वाकांक्षाओं के पीछे भागती हैं. दोनों के अलग-अलग विचार और लक्ष्य उनकी दुश्मनी को और तेज करते हैं.
‘अक्का' का निर्देशन और लेखन धर्मराज शेट्टी ने किया है. सीरीज में तन्वी आजमी, महेश मांजरेकर, अंशुमान पुष्कर और मोनिका पंवार भी हैं. नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तन्या बामी ने कहा कि ‘अक्का' में महिलाएं सिर्फ कहानी का हिस्सा नहीं, बल्कि सत्ता का केंद्र हैं. यह वाईआरएफ के साथ नेटफ्लिक्स की साझेदारी का नया अध्याय है.
यह भी पढ़ें | नेटफ्लिक्स पर फिर लौट रहा है ‘लस्ट स्टोरीज' का जादू, इस बार 4 डायरेक्टर्स सुनाएंगे नई कहानियां
कब रिलीज होगी ‘अक्का'
धर्मराज शेट्टी ने बताया कि उन्हें गैंगस्टर शैली को नया रूप देने का मौका मिला. पेरुन्नुरु की दुनिया महिलाओं द्वारा बनाई गई है. यहां सत्ता और रिश्ते नए तरीके से दिखते हैं. कीर्ति ने भवानी के बारे में कहा कि वह मजबूत हैं, लेकिन उनके फैसले आसान नहीं. राधिका ने रुद्रा को एक ऐसी स्त्री बताया जो परिस्थितियों से ऊपर उठकर अपना रास्ता खुद चुनती है.
‘अक्का' 30 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. यह नेटफ्लिक्स और वाईआरएफ की पिछली सफल सीरीजों जैसे द रोमांटिक्स, द रेलवे मेन और महाराज के बाद नया सहयोग है. दर्शक पेरुन्नुरु की इस दुनिया में महिलाओं की ताकत, संघर्ष और प्रतिस्पर्धा को करीब से देख सकेंगे.
यह भी पढ़ें | राधिका आप्टे ने शेयर की आपबीती, शूटिंग के दौरान पैरों पर गुदगुदी करने लगा कोस्टार, एक्ट्रेस ने यूं दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं