पंजाबी गाने, जिसमें आशिकों के टूटे दिल, शादी ब्याह का जश्न और अपने प्रेमी की तारीफ, बेवफा सनम का दर्द देखने को मिल जाता है. वहीं दिलजीत दोसांझ, एमी विर्क और गिप्पी ग्रेवाल ने फैंस के बीच जगह बनाई. लेकिन एक दौर था जब दिलेर मेहंदी से लेकर गुरदास मान के गानों पर सभी झूमते थे. इन्हीं में एक गाने के बारे में हम आपको बताना चाहते हैं, जो था तो पंजाबी लोकगीत. लेकिन फिल्म में इस्तेमाल हुआ तो देश के जज्बे को बयां करने का एक जरिया बन गया. खास बात यह है कि उस पंजाबी लोकगीत को पंजाब के रॉबिन हुड की कहानी पर बनाया गया था. वहीं गुरदास मान ने इस गाने को कल्ट बनाया और जब यह 2019 में आई फिल्म में आया तो दर्शकों के बीच देश के लिए जज्बे को बयां करने का एक जरिया बन गया. आइए आपको बताते हैं उस गाने के बारे में...
पंजाब के रॉबिनहुड पर बना गाना
जग्गा जमिया तो मिलन वधाईयां.... इसके लिरिक्स से आप समझ गए होंगे कि हम उरी द सर्जिकल स्ट्राइक के गाने जग्गा जमिया के बारे में बात कर रहे हैं. लेकिन बेहद कम लोग जानते हैं कि यह एक पारंपरिक लोकगीत है, जो जग्गा जट यानी पंजाब के रॉबिनहुड के जीवन पर आधारित है, जो अमीरों को लूटकर गरीबों में बांटता था. जग्गा जट्ट का असली नाम जगत सिंह था, जिसका जन्म ब्रिटिश पंजाब के कसूर जिला के गांव बुर्ज रन सिंह में 1901 या 1902 में हुआ था. वह सिख था, जिसकी मौत 1931 में कम उम्र में हो गई थी.
यह भी पढ़ें | जियो हॉटस्टार पर वीकेंड पर जरुर देखें ये सीरीज, ऑडियंस के प्यार से रचा इतिहास, 100 मिलियन वॉच ऑवर्स का आंकड़ा
गुरदास मान ने बनाया कल्ट
जग्गा को गुरदास मान ने अपनी एल्बम पुंजीरी में इस्तेमाल किया था, जो 11 दिसंबर 2002 में रिलीज किया गया था. 4 मिनट 59 सेकंड का गाना फैंस के बीच इतना पॉपुलर हुआ कि कल्ट बन गया. हालांकि जब यह फिल्म में इस्तेमाल हुआ तो दिलेर मेहंदी, शाश्वत एमसी और डी एमसी ने इस गाने को आवाज दी और कल्ट बनाया. जबकि कुमार ने इस गाने के लिरिक्स को रीराइट किया था और जग्गा जमेया कि जगह जग्गा जितेया लिखा गया.
उरी द सर्जिकल स्ट्राइक को बनाया सुपरहिट
2019 में आई उरी द सर्जिकल स्ट्राइक विक्की कौशल और आदित्य धर की सुपरहिट फिल्मों में गिनी जाती है, जिसकी कहानी 2016 के उरी द सर्जिकल स्ट्राइक पर आधारित थी. फिल्म में 5 गाने थे, जिसके लिरिक्स कुमार, राज शेखर और अभिरुचि चंद ने लिखे थे. इसके गाने खूब पॉपुलर हुए, जिसमें देशभक्ति का जोश देखने को मिला, जिसमें छल्ला, बह चला, जिगरा, मंजर है ये नया और जग्गा जित्या शामिल है, जिसे काफी पसंद किया गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं