विज्ञापन

राजेश खन्ना का 54 साल पुराना सुपरहिट गाना, बंगाली गाने की सेम टू सेम कॉपी, किशोर कुमार ने हिंदी ही नहीं बांग्ला में भी बनाया कल्ट

राजेश खन्ना की 70 के दशक में आई फिल्म अमर प्रेम का एक सुपरहिट गाना बंगाली गाने की हुबहू कॉपी है, जिसे किशोर कुमार ने कल्ट बनाया. 

राजेश खन्ना का 54 साल पुराना सुपरहिट गाना, बंगाली गाने की सेम टू सेम कॉपी, किशोर कुमार ने हिंदी ही नहीं बांग्ला में भी बनाया कल्ट
राजेश खन्ना का सुपरहिट गाना, बंगाली गाने की हुबहू कॉपी, किशोर कुमार की आवाज में कल्ट

राजेश खन्ना 70 के दशक के सुपरस्टार हैं, जिन्होंने लगातार 14 हिट फिल्में देकर हिंदी सिनेमा में अपना नाम दर्ज किया. वह इकलौते सुपरस्टार थे, जिन्होंने इतनी सुपरहिट फिल्म 3 साल के अंदर दी. इन्हीं फिल्मों की लिस्ट में वो फिल्म भी है, जो बंगाली शॉर्ट स्टोरी फिल्म पर बेस्ड है. लेकिन हैरानी की बात यह है कि इस फिल्म में राजेश खन्ना का एक गाना सेम टू सेम बंगाली फिल्म के गाने की कॉपी थी, जिसे किशोर कुमार ने ही गाया था. इस फिल्म के गानों को खूब पसंद किया गया. लेकिन 54 साल पुराना सुपरहिट गाना चर्चा में आ गया. लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि यह किशोर कुमार के बंगाली गाने की हुबहू कॉपी थी. 

बंगाली गाने का सेम टू सेम कॉपी है ये सॉन्ग

हम बात कर रहे हैं 1972 में आई फिल्म अमर प्रेम की, जिसमें शर्मिला टैगोर और राजेश खन्ना नजर आए थे. इस फिल्म के गानों को किशोर कुमार, एस डी बर्मन और लता मंगेशकर ने आवाज दी थी. फिल्म के सभी गाने आनंद बख्शी ने लिखे थे. जबकि IMdb के मुताबिक, 'ये क्या हुआ, कैसे हुआ' गाना 1970 की बंगाली फिल्म 'राजकुमारी' के गाने 'ये कि होलो' की हूबहू नकल है. उस गाने को भी किशोर कुमार ने ही गाया था और उसका संगीत आर. डी. बर्मन ने दिया था. 

यह भी पढ़ें | लाल टमाटार, हरी मटर, आलू-बैंगन पर ही बना डाला गाना, सुनकर कहेंगे सॉन्ग बनाया या सब्जी मंडी

24 बार देखी राजेश खन्ना ने फिल्म

अमर प्रेम 1970 में आई फिल्म निशी पदमा का रीमेक है, जिसे अरबिंद मुखर्जी ने डायरेक्ट किया था. वहीं हिंदी वर्जन को शक्ति सामंता ने डायरेक्ट किया था. फिल्म की कहानी एक स्कूली लड़के के बारे में है, जिसके साथ उसकी सौतेली मां बुरा बर्ताव करती है और वह पड़ोस में रहने वाली एक तवायफ का दोस्त बन जाता है. फिल्म में राजेश खन्ना एक अकेला बिजनेसमैन का किरदार निभाते हैं. जबकि विनोद मेहरा ने टीनेज नंदू का किरदार निभाया था. कहा जाता है कि फिल्म का किरदार निभाने के लिए राजेश खन्ना ने 24 बाद 1970 में आई निशि पदमा देखी थी. 

अमर प्रेम के 6 सुपरहिट गाने

ये क्या हुआ के अलावा अमर प्रेम फिलम में चिंगारी कोई भड़के, कुछ तो लोग कहेंगे, ये क्या हुआ, डोली में बिठाई के , रैना बीती जाए और बड़ा नटखट है ये गाने शामिल हैं, जिन्हें एसडी बर्मन, लता मंगेशकर और किशोर कुमार ने गाए हैं.  

यह भी पढ़ें | आशा पारेख का 169 एपिसोड का सीरियल, 28 साल पहले सुनाई पति के छोड़ने पर ससुराल में रहती पत्नी की कहानी, साधना सर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajesh Khanna, Kishore Kumar, Amar Prem, Amar Prem Song, Hindi Songs
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com