रियलिटी स्टार सिस्टर्स काइली और केंडल जेनर हाल ही में अपनी कुछ तस्वीरों की वजह से भारतीय सोशल मीडिया यूजर्स के निशाने पर आ गईं. दोनों बहनों को कड़ी आलोचना का सामना करना पड़ रहा है. दरअसल केंडल को अपने बीचवियर के ऊपर एक कपड़ा (सारोंग) लिया हुआ था. इस पवित्र 'ओम' का निशान बना हुआ था. 24 नवंबर को काइली ने इंस्टाग्राम पर अपनी बहन केंडल के साथ एक यॉट ट्रिप की दो फोटो शेयर कीं. उन्होंने कैप्शन में लिखा, "दुनिया की सबसे प्यारी लड़की". यह पोस्ट जल्द ही सोशल मीडिया पर चर्चा में आ गई. खासकर भारतीय यूजर्स के लिए नाराजगी की वजह बनी.
कई इंटरनेट यूजर्स ने जेनर सिस्टर्स को 'ओम' वाले कपड़े का 'अपमानजनक' और 'गलत' इस्तेमाल करने के लिए आड़े हाथों लिया, क्योंकि इस कपड़े को पवित्र माना जाता है. इंस्टाग्राम पर एक यूजर ने कमेंट किया, "मुझे एक बड़े विवाद की आहट मिल रही है..." वहीं एक ने लिखा, "केंडल का 'भारतीय संस्कृति' से जुड़ा कपड़ा पहनना जिस पर हर तरफ 'ओम' के निशान हैं. यह तो मैंने कभी सोचा भी नहीं था." एक ने लिखा, "ओम सिर्फ कोई डिजाइन या फैशन स्टेटमेंट नहीं है. यह करोड़ों हिंदुओं के लिए आस्था, भक्ति और सनातन संस्कृति का एक पवित्र प्रतीक है. कृपया हमारी धार्मिक मान्यताओं और प्रतीकों का सम्मान करें."

Photo Credit: social media
एक नाराज इंस्टा यूजर ने लिखा, "पवित्र 'ओम' (ॐ) का निशान आध्यात्मिक साधना और श्रद्धा के लिए है, न कि केंडल जेनर के बीच पर पहनने वाली किसी आम एक्सेसरी के तौर पर पहनने के लिए. मेरा धर्म आपका कोई फैशन ट्रेंड नहीं है. यह बेहद अपमानजनक और असंवेदनशील है." इंस्टाग्राम पोस्ट में यॉट ट्रिप की दो तस्वीरें थीं. पहली तस्वीर में काइली और केंडल एक-दूसरे को गले लगाती दिख रही हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में वे समुद्र के सामने पोज दे रही हैं. केंडल ने एक सिम्पल ब्लैट टू-पीस बिकिनी पहनी थी इसके ऊपर उन्होंने पीले और लाल रंग का एक कपड़ा लपेटा हुआ था. इस पर 'ओम' के निशान बने थे. वहीं, काइली ने एक फिटेड काली मिडी ड्रेस पहनी थी, जिसमें डीप V-शेप नेकलाइन, छोटी स्लीव और शीयर डिटेलिंग थी.
यह भी पढ़ें: 26/11 आतंकी हमले के बाद दो साल तक भारत में रिलीज नहीं हो पाई थी इस पाकिस्तानी एक्टर की फिल्म
केंडल जेनर एक अमेरिकी मॉडल, सोशलिट और टेलीविजन पर्सनैलिटी हैं, जिन्हें मशहूर रियलिटी शो 'कीपिंग अप विद द कार्दशियन्स' से पहचान मिली. वह 2007 से 2021 तक, लगभग 15 साल तक इस शो के 20 सीजन में नजर आईं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं