रूपाली गांगुली टीवी की लोकप्रिय अभिनेत्री है. वह भारत की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली टेलीविजन अभिनेत्रियों में से एक हैं. रूपाली गांगुली को मुख्य रूप से सिटकॉम 'साराभाई वर्सेस साराभाई' (2004–2006) में 'मोनिशा सिंह साराभाई' और टीवी शो 'अनुपमा' में 'अनुपमा जोशी' के किरदार के लिए जाना जाता है. रूपाली गांगुली ने सात साल की उम्र में अपने पिता के निर्देशन में बनी फिल्म 'साहब' (1985) से डेब्यू किया. बाद में उन्होंने अपने पिता की बंगाली फिल्म 'बलिदान' (1990) में तापस पॉल के साथ काम किया, जो व्यावसायिक रूप से बहुत सफल रही. इस फिल्म की सफलता के बाद वह फिर कभी बंगाली सिनेमा में नजर नहीं आईं. बाद में मेडिकल ड्रामा सीरीज 'संजीवनी: ए मेडिकल बून' (2003–2005) में डॉ. सिमरन चोपड़ा का किरदार निभाकर उन्हें बड़ी पहचान मिली.
वहीं 2006 में उन्होंने 'बिग बॉस 1' में हिस्सा लिया. इसके बाद रूपाली कई सफल टेलीविजन सीरीज में नजर आईं, जिनमें 'एक पैकेट उम्मीद' (2008) में सुजाता और 'परवरिश - कुछ खट्टी कुछ मीठी' (2011–2013) में पिंकी खन्ना आहूजा के रोल में काफी पसंद की गईं. इसके बाद उन्होंने अभिनय से सात साल का ब्रेक लिया और फिर 'अनुपमा' के साथ वापसी की.
यह भी पढ़ें- पवन सिंह का पहला गाना, ओढ़निया वाली 29 साल पहले हुआ था रिलीज, यूट्यूब पर करोड़ों में व्यूज, क्या आपने सुना ?
गोविंदा- रूपाली का गाना
दो आंखें बारह हाथ कीर्ति कुमार द्वारा निर्देशित 1997 की भारतीय एक्शन ड्रामा फिल्म है. फिल्म में गोविंदा, रूपाली गागुंली, मधुवंती, अरुणा ईरानी और सदाशिव अमरापुरकर अहम रोल में नजर आए थे. फिल्म में गोविंदा सागर के रोल में थे. हम फिल्म के जिस गाने के बात कर रहे हैं वह है, "जो भी देखे आपको". इस रोमांटिक गाने को गोविंदा और रूपाली पर फिल्माया गया था. इस गाने को आवाज दी थी कुमार सानू और कविता कृष्णमूर्ति ने, वहीं गाने के बोल लिखे थे इंदीवर ने. यह ताजगी भरा गाना आज भी बेहद पसंद किया जाता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं