विज्ञापन

शादीशुदा होने के बावजूद इस एक्ट्रेस पर फिदा थे मिथुन चक्रवर्ती, मेकअप रूम में घंटों करते थे इंतजार

फिल्म इंडस्ट्री के चर्चित अफेयर में मिथुन चक्रवर्ती और इस एक्ट्रेस का नाम भी एक है. इन्होंने कभी अपने कथित रिश्ते पर कुछ नहीं कहा लेकिन एक सिनेमैटोग्राफर की मानें तो 'हर कोई जानता था कि वे रिलेशनशिप में हैं'.

शादीशुदा होने के बावजूद इस एक्ट्रेस पर फिदा थे मिथुन चक्रवर्ती, मेकअप रूम में घंटों करते थे इंतजार
श्रीदेवी से मिलने फिल्म के सेट पर पहुंच जाया करते थे मिथुन चक्रवर्ती
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म इंडस्ट्री में अफेयर की अफवाहें कोई हैरानी की बात नहीं. किसी ना किसी नाम की चर्चा चलती ही रहती है. इसी टॉपिक पर जरा पीछे जाएं तो कहा जाता है कि मिथुन चक्रवर्ती और श्रीदेवी के बीच भी काफी दोस्ताना था. मिथुन अक्सर श्रीदेवी की फिल्मों के सेट पर आ जाते थे और कभी-कभी उनके मेकअप रूम में उनका इंतजार भी करते थे. सिनेमैटोग्राफर और फिल्म मेकर लॉरेंस डिसूजा ने फिल्म 'गैर कानूनी' (1989) की शूटिंग के दौरान के कुछ किस्से शेयर किए हैं. उन्होंने बताया कि शूटिंग के दौरान मिथुन अक्सर श्रीदेवी को फोन करते रहते थे. उनके इस खुलासे से 1980 के दशक में इन दोनों स्टार्स के बीच कनेक्शन की खुशबू आती है.

श्रीदेवी की फिल्म के सेट पर आते थे मिथुन

सिद्धार्थ कन्नन से बातचीत में लॉरेंस - जिन्होंने इस फिल्म में सिनेमैटोग्राफर के तौर पर काम किया था - ने बताया कि जब श्रीदेवी शूटिंग कर रही होती थीं तो मिथुन सेट पर आ जाते थे. उन्होंने कहा कि मिथुन उनके मेकअप रूम में भी इंतजार करते थे और कभी-कभी तो वे 'पैक-अप' के टाइम के आसपास भी पहुंच जाते थे. फिल्म मेकर ने उन दोनों के बीच रूमर्ड अफेयर पर भी बात की, जो उस दौर में काफी चर्चा में था. उन्होंने बताया कि उस समय मिथुन की शादी एक्ट्रेस योगिता बाली से हो चुकी थी, लेकिन उन्होंने यह भी साफ किया कि वे केवल वही बता रहे हैं जो उन्होंने फिल्म पर काम करते समय खुद देखा था.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: social media

आमतौर पर अकेले रहना पसंद करती थीं श्रीदेवी

उन्होंने कहा, "सबको पता था कि वे एक-दूसरे के साथ रिश्ते में हैं. उस समय मिथुन की शादी योगिता बाली से हो चुकी थी. मैंने जो कुछ भी देखा, वह सिर्फ सेट पर ही देखा. मिथुन दा आते थे और उनके मेकअप रूम में इंतजार करते थे." सेट पर श्रीदेवी के रूटीन के बारे में बात करते हुए, लॉरेंस ने बताया कि श्रीदेवी को अकेले रहना पसंद था. एक शॉट खत्म होने के बाद भी, वह दूसरों के साथ घुलने-मिलने के बजाय अक्सर अकेले बैठना पसंद करती थीं. उनके स्वभाव के बारे में बताते हुए उन्होंने कहा, "वह स्वभाव से बहुत अच्छी इंसान थीं और काफी शांत और कम बोलने वाली थीं."

मिथुन की कॉल अटेंड करने के लिए अकेले में चली जाती थीं श्रीदेवी

लॉरेंस ने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान मिथुन लगातार श्रीदेवी को फोन करते रहते थे. उनके मुताबिक श्रीदेवी मिथुन का फोन उठाने के लिए सेट से दूर चली जाती थीं, फिर वापस आकर अपना काम करती थीं और जब भी मिथुन का दोबारा फोन आता, तो वह फिर से चली जाती थीं. उन्होंने यह भी बताया कि शूटिंग के दौरान उन्होंने मिथुन को श्रीदेवी के मेकअप रूम में जाकर उनका इंतजार करते हुए देखा था.

यह भी पढ़ें: जब रजा मुराद ने रणवीर सिंह की गाल पर जड़े थे 24 थप्पड़, बुरी तरह सूज गया चेहरा

श्रीदेवी और मिथुन 1980 के दशक की पॉपुलर ऑन-स्क्रीन जोड़ियों में से एक थे. उन्होंने 'जाग उठा इंसान' और 'वक्त की आवाज' जैसी कई फिल्मों में एक साथ काम किया. उनके कथित रिश्ते ने लंबे समय तक लोगों का ध्यान खींचा, हालांकि दोनों में से किसी भी कलाकार ने कभी इन अफवाहों पर पब्लिकली बात नहीं की. कुछ समय बाद 1996 में श्रीदेवी ने फिल्म मेकर बोनी कपूर से शादी कर ली. फरवरी 2018 में दुबई में उनका निधन हो गया.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mithun Chakraborty, Sridevi, Hindi News, Entertainment News, Bollywood News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com