बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इन दिनों अपनी फिल्म 'द गर्ल ऑन द ट्रेन' की वजह से सुर्खियां बटोर रही है. फिल्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर रिलीज हुई है. हाल ही में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर एक अजीबोगरीब खुलासा किया है जो इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है. अब नेटफ्लिक्स के ऑफिशियल इंस्टाग्राम से परिणीत चोपड़ा (Parineeti Chopra) का एक वीडियो शेयर किया गया है, जिसमें उन्होंने Do You Remember चैलेंज की बात करते हुए अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़ी कुछ खास चीजों पर लोगों का ध्यान खींचा है. इस वीडियो में परिणीति कहती हैं कि वह कभी डेट पर नहीं गई हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
वीडियो में परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) से पूछा जाता है कि उन्होंने अंतिम मैसेज किसे किया था इस पर जवाब देते हुए एक्ट्रेस कहती हैं कि मैंने अपनी मैनेजर नेहा को मैसेज किया था. वीडियो में आगे परिणीति कहती है 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार किस किया था. अपने पहले डेट के बारे में खुलासा करते हुए एक्ट्रेस कहती है, मैं कभी डेट पर नहीं गई. हम घर पर मिलते थे. साथ में क्वालिटी टाइम स्पेंड करते थे. साथ में मूवी देखते, खाना ऑर्डर करते और फिर साथ में खाते थे. साथ ही परिणीति वीडियो में यह भी कहती है सैफ अली खान उनके क्रश है.
आपको बता दें कि परिणीति चोपड़ा (Parineeti Chopra) इस फिल्म से डिजिटल डेब्यू किया है. सिर्फ इतना ही नहीं फिल्म को अच्छा रिसपॉन्स मिल रहा है. फिल्म में चोपड़ा के अलावा अदिति राव हैदरी, कीर्ति कुल्हारी और अविनाश तिवारी जैसे सितारों अहम किरदार में नजर आएंगे. फिल्म का निर्देशन रिभू दासगुप्ता ने किया है. यह मूवी साल 2016 में रिलीज हॉलीवुड फिल्म द गर्ल ऑन द ट्रेन का रीमेक है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं