विज्ञापन

Netflix ने 100 देशों में देखे जाने वाले इस ओटीटी प्लैटफॉर्म से किया कोलैब, अब एंटरटेनमेंट होगा डबल क्योंकि 6 नवंबर से आएगा अनदेखा अनसीन

Netflix ने जिस ओटीटी प्लैटफॉर्म के साथ कोलैब किया है वह पहले ही 100 देशो में देखा जाता है. इसके कंटेंट को इतना प्यार मिला है कि अब ये कंटेंट नेटफ्लिक्स पर हिंदी, तमिल और तेलुगु में भी अवेलेबल होगा.

Netflix ने 100 देशों में देखे जाने वाले इस ओटीटी प्लैटफॉर्म से किया कोलैब, अब एंटरटेनमेंट होगा डबल क्योंकि 6 नवंबर से आएगा अनदेखा अनसीन
Netflix ने Hoichoi के साथ किया कोलैब, आने वाला ढेर सारा मजेदार कंटेंट
Social Media
नई दिल्ली:

नेटफ्लिक्स और बंगाली स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म 'होईछोई' ने एक पार्टनरशिप की अनाउंसमेंट की है, जिसके तहत पॉपुलरी बंगाली सीरीज और नया रिलीज होने वाला कंटेंट पूरे भारत में एक बड़े दर्शक वर्ग तक पहुंच बना पाएगा. इस कोलैब के तहत अगले दो साल में आने वाले 'होईछोई' के शो हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में खौसतौर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम किए जाएंगे. इसके साथ ही 'होईछोई' के मौजूदा शो का एक खास कलेक्शन भी नेटफ्लिक्स पर अवेलेबल होगा. इस पार्टनरशिप में 'होईछोई' के 14 शो नेटफ्लिक्स पर आएंगे इनमें मैडम इंस्पेक्टर, संपूर्णा, लज्जा, एकेन सरजी, अनजान साये, द कर्स ऑफ पर्णशवरी, ब्लडलाइन्स, द एडवेंचर्स ऑफ दादी एंड जग्गा, रात अभी बाकी हैं, अचिंता: ट्रायल बाय लॉ, शादी का सियापा, क्वीन्स, परिणीता: अ लव स्टोरी और महानगर शामिल हैं.

इस कलेक्शन में कई तरह के जॉनर शामिल हैं जैसे क्राइम थ्रिलर और जासूसी रहस्य से लेकर लोककथाओं पर आधारित हॉरर, कोर्टरूम ड्रामा, सामाजिक कहानियां और रोमांस. उम्मीद है कि इससे पॉपुलर बंगाली शो उन दर्शकों तक पहुंचेंगे जिन्होंने शायद इन्हें इनकी असल भाषा में नहीं देखा होगा. नेटफ्लिक्स और होईछोई के इस कोलैब के तहत 'होईछोई' पर होने वाले नए शो के प्रीमियर के साथ-साथ वे हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में नेटफ्लिक्स पर भी अवेलेबल होंगे.

शुरुआत में पहला शो 'द कर्सड टेम्पल ऑफ कौरीबुरी' है जो लोककथाओं पर आधारित एक हॉरर सीरीज है. इसमें जीतू कमल, सोलंकी रॉय और पाओली दाम अहम किरदारों में हैं. यह शो 6 नवंबर को रिलीज होगा और आने वाले महीनों में और भी शो रिलीज किए जाएंगे.

यह भी पढ़ें: OTT की वो सीरीज जिसे सीजन 2 के नहीं मिल रहा डायरेक्टर! दो हुए बाहर अब नए की एंट्री

मौजूदा और आने वाली सीरीज को नेटफ्लिक्स पर लाने के अलावा, दोनों प्लेटफॉर्म 'होईछोई स्टूडियोज' के बनाए जाने वाले ओरिजिनल शो पर भी मिलकर काम करेंगे. इन प्रोजेक्ट्स में 'होईछोई' के कैटलॉग से चुनी गई कहानियों को नए रूप में पेश किया जाएगा, जो एक अलग क्रिएटिव पर्सपेक्टिव देंगी. इन ओरिजिनल सीरीज के बारे में ज्यादा जानकारी बाद में दी जाएगी. यह कोलैब नेटफ्लिक्स की उस कोशिश का हिस्सा है, जिसके तहत वह अपने ओरिजिनल कंटेंट के साथ-साथ लाइसेंस पा चुके शो को जोड़कर अपनी कंटेंट लाइब्रेरी को एक्सपैंड कर रहा है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Netflix, Hoichoi, Entertainment, Trending, OTT News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com