विज्ञापन

परेश रावल की पत्नी ने आदित्य धर को ठहराया अपने सफेद बालों का जिम्मेदार, धुरंधर को लेकर कह दी ये बात

Paresh Rawal wife: परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत को आदित्य धर ने फोन करके उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में रोल ऑफर किया था, जिसे बिना कहानी सुने एक्ट्रेस ने हां कर दिया था. 

परेश रावल की पत्नी ने आदित्य धर को ठहराया अपने सफेद बालों का जिम्मेदार, धुरंधर को लेकर कह दी ये बात
Paresh Rawal wife swaroop sampat: परेश रावल की पत्नी ने आदित्य धर को सफेद बालों के लिए ठहराया जिम्मेदार
नई दिल्ली:

परेश रावल की पत्नी स्वरूप संपत को टीवी शो ये जो ये जिंदगी, फिल्में की और का, साथियां जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है. वहीं इसके अलावा वह आदित्य धर की उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में भी नजर आ चुकी हैं. यह वही फिल्म है, जिसमें विक्की कौशल और एक्ट्रेस के पति और सुपरस्टार परेश रावल नजर आए थे. वहीं अब हाल ही में स्वरूप संपत ने आदित्य धर के साथ काम करने और धुरंधर की तारीफ की है.  वैरायटी इंडिया को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा, धुरंधर, धुरंधर, धुरंधर. ऐसा सिर्फ इसलिए नहीं है कि वह कैसा इंसान है, बल्कि इसलिए कि उसके साथ काम करना सबसे मजेदार होता है." उरी के बारे में बात करते हुए एक्ट्रेस ने कहा, “'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' (2019) की प्लानिंग के दौरान मेरे पति परेश और मेरे बेटे आदित्य आदित्य धर से मिलते थे  क्योंकि वे उन्हें बहुत अच्छी तरह जानते थे. और वह फिल्म के बारे में लगातार बातें करते रहते थे. जाहिर है ये बातें घर पर भी होती थीं.”

आदित्य धर ने ऑफर किया था रोल

जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि स्वरूप संपत और आदित्य धर की 2010 में आई फिल्म आक्रोश के सेट पर हुई. जहां धुरंधर डायरेक्टर प्रियदर्शन को असिस्ट करते थे. इसके सालों बाद परेश रावल ने उरी द सर्जिकल स्ट्राइक में गोविंद भारद्वाज का किरदार निभाया, जो राष्ट्रीय सिक्योरिटी एडवाइजर अजित डोभाल से इंस्पायर्ड था. वहीं इस फिल्म में रोल मिलने पर संपत ने कहा, एक दिन आदित्य का कॉल आया. 

ये भी पढ़ें- एक साल चली पहली शादी, दूसरे बच्चे के कंसीव के दौरान दूसरी शादी में आईं मुश्किलें, कहा- मां ने संभाली छोटे बेटे की जिम्मेदारी

बिना कहानी सुने परेश रावल की पत्नी ने कहां हां

Latest and Breaking News on NDTV

आगे उन्होंने कहा, मैं नेशनल काउंसिल ऑफ एजुकेशनल रिसर्च एंड ट्रेनिंग (NCERT) के ऑफिस से दिल्ली में अपने होटल लौट रही थी, तभी उन्होंने कहा, "मैम, मेरे पास आपके लिए एक रोल है." तो मैंने बस इतना कहा, "आदित्य, मैं यह कर रही हूं!" वह बोला, "लेकिन आपने तो अभी कहानी सुनी ही नहीं है!" मैंने जवाब दिया, "मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता! मैं यह कर रही हूं!" उसने जोर देकर पूछा, "क्यों, मैम?" मैंने उन्हें बताया, "मेरे घर में हर समय बस 'उरी...' की ही बातें होती रहती हैं. इसलिए, मैं तुम्हारी फिल्म कर रही हूं, ठीक है."

आदित्य धर ने की थी रिक्वेस्ट

आदित्य धर बाद में परेश रावल के घर पर स्क्रिप्ट सुनाने गए और एक रिक्वेस्ट की. कहा- मैम अगर आपको बुरा ना लगे तो अपने बालों को कलर मत करना. इस पर वह तैयार हो गईं और मजाक में कहा, ओके. तो आप इसके (सफेद बालों के) जिम्मेदार हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि उरी में स्वरूप संपत ने विक्की कौशल की ऑनस्क्रीन मां का किरदार निभाया था, जो छोटा सा था. इस पर उन्होंने कहा, आदित्य धर के साथ काम करना मजेदार है. वह शांत और कंफरटेबल रहते हैं. वह काम जानते हैं. 

पूरी फैमिली के साथ काम करना चाहती हैं स्वरूप संपत

स्वरूप संपत ने कहा कि वह उम्मीद करती हैं कि वह जल्द नई फिल्म करेंगे शायद पूरे परिवार के साथ. उन्होंने कहा, “अगला जो काम मैं करना चाहूंगी, वह है एक फिल्म खास तौर पर एक फिल्म! हम इसे एक बार में ही शूट करके पूरा कर सकते हैं! इसमें हम चारों होंगे परेश, मेरे बेटे अनिरुद्ध और आदित्य, और मैं. ​जरूरी नहीं कि हम एक परिवार के तौर पर ही हों और मुझे तो बस आदित्य धर ही नजर आते हैं, जो हम सभी को एक साथ डायरेक्ट कर सकें!” 

ये भी पढे़ं- Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: 2026 की 5वीं सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनीं मोहनलाल की दृश्यम 3, पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर लाए तूफान

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Dhar, Swaroop Sampat, Dhurandhar, Paresh Rawal, Paresh Rawal Wife
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com