विज्ञापन

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: मोहनलाल की दृश्यम 3 की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, बनीं 2026 की 5वीं सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: अजय देवगन की दृश्यम 66 वर्षीय सुपरस्टार मोहनलाल की मचअवेटेड फिल्म दृश्यम पर बनी है, जिसकी तीसरा पार्ट हाल ही में रिलीज हो चुका है. 

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: मोहनलाल की दृश्यम 3 की रिकॉर्ड तोड़ ओपनिंग, बनीं 2026 की 5वीं सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म
Drishyam 3 Box Office Collection Day 1: दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 1
नई दिल्ली:

Drishyam 3 Box Office Collection Day 1:  मलयालम सुपरस्टार मोहनलाल ने बीते दिन अपने 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया. इस मौके पर उनकी मचअवेटेड फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है, जिसने ओपनिंग कलेक्शन के साथ वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन हासिल करके 2026 की पांचवी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वालों की लिस्ट में एंट्री कर ली है. वहीं उम्मीद है कि पहले वीकेंड पर फिल्म 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी. जबकि फिल्म का बजट केवल 100 करोड़ का बताया जा रहा है. 

दृश्यम 3 का पहले दिन का कलेक्शन | Drishyam 3 Box Office Collection 

बॉक्स ऑफिस ट्रैकर सैकनिल्क के शुरूआती आंकड़ों के अनुसार, पहले दिन मोहनलाल की दृश्यम 3 ने भारत में 15.85 करोड़ का नेट कलेक्शन किया है. जबकि इंडिया ग्रॉस 18.37 करोड़ रहा. वहीं वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 43.37 करोड़ पहुंच गया है. 

ये भी पढें- श्रीदेवी की मां के साथ 6 रेयर तस्वीरें, इलाज में हुई थी बड़ी लापरवाही, न्यूयॉर्क के डॉक्टर ने खोल दिया था दिमाग

पांचवी सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्म बनी दृश्यम 3

IMdb के अनुसार, भारत में 2026 की सबसे ज्यादा ओपनिंग करने वाली फिल्मों की लिस्ट में पहले नंबर पर धुरंधर द रिवेंज है, जिसने 205.2 करोड़ का ओपनिंग डे ग्रॉस कलेक्शन किया था. दूसरे नंबर पर प्रभास की द राजा साब है, जिसने 100.6 करोड़ कमाए थे. तीसरे नंबर पर मन शंकरा वारा प्रसाद गारू ने 71.2 करोड़ की कमाई हासिल की थी. जबकि चौथे नंबर पर उस्ताद भगत सिंह है, जिसने 48.2 करोड़ का ग्रॉस कलेक्शन किया था. जबकि 43 करोड़ की कमाई के साथ पांचवे नंबर पर दृश्यम 3 आ गई है, जिसने बॉर्डर 2, पेट्रियट, करुप्पू जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है. 

दृश्यम 3 के बारे में 

मोहनलाल की हालिया रिलीज फिल्म 'दृश्यम 3' है, जो उनके जन्मदिन के मौके पर सिनेमाघरों में आई है. इस फिल्म का निर्देशन जीतू जोसेफ ने किया है. यह 2021 की फिल्म 'दृश्यम 2' का सीक्वल है और 'दृश्यम' फिल्म सीरीज की तीसरी कड़ी है. इस फिल्म में मोहनलाल, मीना, अंसिबा हसन, एस्थर अनिल, मुरली गोपी, सिद्दीकी और आशा शरथ ने पिछली दो फिल्मों की अपनी ही भूमिकाएं दोहराई हैं. जबकि अजय देवगन की सबसे पॉपुलर फिल्म दृश्यम मोहनलाल की इसी फिल्म की रीमेक है. 

ये भी पढें- सुशांत सिंह राजपूत के हमशक्ल को देख फैंस नहीं हटा पा रहे नजरें, बोले- इसे कहते हैं कुदरत का करिश्मा

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Drishyam 3, Drishyam 3 Box Office, Mohanlal, Mohanlal Film
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com