विज्ञापन

धर्मेंद्र राखी का 56 साल पुराना रोमांटिक गाना, सितारों से सजाया घर आंगन, लता-रफी की आवाज का सदाबहार जादू  

धर्मेंद्र और राखी के रोमांस से सजा 56 पुराना गाना आज भी बॉलीवुड के सदाबहार गानों की लिस्ट में शामिल है. इसे लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी ने गाया था. 

धर्मेंद्र राखी का 56 साल पुराना रोमांटिक गाना, सितारों से सजाया घर आंगन, लता-रफी की आवाज का सदाबहार जादू  
धर्मेंद्र राखी का रोमांटिक गाना, लता रफी की आवाज ने बनाया सदाबहार
IMDb

70 का दशक वो दौर था जब राजेश खन्ना, धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन जैसे सुपरस्टार्स ने कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दीं. वहीं इन मूवीज में कुछ क्लासिक रोमांटिक गाने भी शामिल थे, जिसमें ये शाम मस्तानी, ओ साथी रे, पल पल दिल के पास और ओ मेरे दिल के चैन शामिल हैं. इन आवाज को किशोर कुमार, मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर ने कल्ट बनाया. ऐसे ही आज हम 56 साल पुराने गाने के बारे में आपको बताने वाले हैं, जिसमें धर्मेंद्र और राखी का रोमांस और मोहम्मद रफी और लता मंगेशकर की आवाज ने फैंस के दिलों को जीत लिया और इस गाने को 70s के सदाबहार गीतों में शामिल कर दिया. 

धर्मेंद्र और राखी का रोमांटिक गाना

धर्मेंद्र 70 के दशक में कई पॉपुलर फिल्मों का हिस्सा रहे, जिसमें राखी की डेब्यू फिल्म भी थी. फिल्म का नाम था जीवन मृत्यु, जो 1970 में रिलीज हुई थी. इस फिल्म में धर्मेंद्र और राखी लीड रोल में थे. फिल्म का निर्देशन सत्येन बोस ने किया था. वहीं कहानी में रोमांस से लेकर सस्पेंस देखने को मिला था. इसी बीच एक गाना, जिसने दर्शकों के दिलों में छाप छोड़ी वह था झिलमिल सितारों का आंगन होगा. 

सदाबहार गीत के बोल इस प्रकार हैं...

झिलमिल सितारों का आंगन होगा
रिमझिम बरसता सावन होगा
ऐसा सुंदर सपना अपना जीवन होगा
झिलमिल सितारों का आंगन होगा
रिमझिम बरसता सावन होगा

तेरी आंखों से सारा संसार मैं देखूंगी
देखूंगी इस पार या उस पार मैं देखूंगी
नैनों को तेरा ही दर्शन होगा
रिमझिम बरसता सावन होगा

रोएंगी ये आंखें फिर भी मैं तो मुस्कुराऊंगी
दुख के तूफानों से भी मैं ना घबराऊंगी
जब साथ मेरे मेरा साजन होगा
ऐसा सुंदर सपना अपना जीवन होगा
झिलमिल सितारों का आंगन होगा
रिमझिम बरसता सावन होगा

ये भी पढ़ें- Panchayat 5 Release: पंचायत 5 में फुलेरा अंदाज में केविन पीटरसन, बनराकस और दामाद जी के साथ प्राइम वीडियो ने शेयर किया वीडियो

झिलमिल सितारों का आंगन होगा को लता-रफी ने किया अमर

 झिलमिल सितारों का आंगन होगा, रिमझिम बरसता सावन होगा यह गाना अपने बोल के लिए पॉपुलर हुआ था, जिसमें धर्मेंद्र और राखी अपने भविष्य के सपनों का घर बसाने की कल्पना करते नजर आते हैं. इसे संगीतकार जोड़ी लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने कंपोज किया था. जबकि बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. वहीं लता मंगेशकर और मोहम्मद रफी की जादुई आवाज ने गीत को यादगार गानों की लिस्ट में शुमार कर दिया. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख की वो कल्ट फिल्म, करीना कपूर के लिए लिखी लेकिन ज्यादा मांगी फीस तो करण जौहर ने किया रिप्लेस, आज 5 गाने हैं पॉपुलर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com