आपने हिंदी फिल्मों के कई नए पुराने गाने सुने होंगे. लेकिन आज हम आपको एक ऐसा मजेदार गाना सुनाने वाले हैं जो कि 70-80 के दशक की फिल्मों की कहानियों को अच्छे से बयां करता है. शहरी बाबू, गांव की गोरी, प्यार की राह में रोड़े उस दौर की ना जाने कितनी ही फिल्मों में इस तरह की कहानियां बनीं. गाने भी कई बने शशि कपूर के 'परदेसियों से ना अखियां मिलाना' को कोई कैसे भूल सकता है लेकिन फिलहाल हम किसी सीरीयस गाने की नहीं बल्कि एक चुलबुले चटपटे गाने की बात कर रहे हैं.
यह गाना 1973 में रिलीज हुई फिल्म लोफर में आया था. इस गाने का नाम था 'कोई सहरी बाबू दिल लहरी बाबू'. ये गाना आज भी शादियों और रील्स में बजता है. ए.भीम सिंह के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म का म्यूजिक लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल ने दिया था. वहीं 'कोई सहरी बाबू' की बात करें तो इस गीत के बोल आनंद बख्शी ने लिखे थे. वहीं आशा भोसले ने अपनी आवाज की ऐसी शरारत घोली कि ये गाना आज भी सदाबहार बन गया. इस गाने में मुमताज और फरीदा जलाल की जोड़ी ने ऐसा परफॉर्म किया कि इसे यादगार बना दिया.
गाने की कहानी और माहौल
'कोई सहरी बाबू' गाना फिल्म में एक हल्के-फुल्के, मजेदार पल में आता है. इसमें मुमताज और फरीदा जलाल अपनी सहेलियों के साथ गाती-नाचती नजर आ रही हैं. इस गाने में पंजाबी अंदाज भी मिलाया गया है "मैं छम छम नचदी फिरां" ये इस गाने को और मजेदार बनाता है. इस गाने में पनघट पर जाने, नटखट, शर्माने, घबरानें की बातें प्यार में डूबी लड़की के दिल के भाव पेश करती है. गाने में लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का म्यूजिक ठेठ 70 के दशक का है. म्यूजिक के तौर पर ढोलक, घुंघरू और तेज ताल. गाना सुनते ही पैर थिरक जाते हैं. ये गाना आज भी शादियों, सगाई और इंस्टाग्राम रील्स में खूब चलता है.
लोफर में धर्मेंद्र थे हीरो
लोफर में धर्मेंद्र, मुमताज, ओम प्रकाश, प्रेमनाथ, फरीदा जलाल अह किरदारों में थें. 16 मार्च 1973 को रिलीज हुई इस फिल्म ने भारत में करीब 4.5 करोड़ रुपये की कमाई की. ये फिल्म उस साल की सातवीं सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बनी. उस साल बॉबी, जुगनू, दाग, जंजीर जैसी बड़ी फिल्में थीं. लोफर का बजट करीब 1.1 करोड़ रुपये था इसलिए फिल्म हिट साबित हुई और मुंबई के बड़े सिनेमाघरों में 25 हफ्ते चली थी.
यह भी पढ़ें: हिंदी सिनेमा के मशहूर विलेन रंजीत की बेटी की हुई शादी, फिल्म इंडस्ट्री से दूर जानें क्या करते हैं बेटी-दामाद
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं