विज्ञापन

राजेश खन्ना और आशा भोसले का 56 साल पुराना सदाबहार रोमांटिक गाना, हर शाम को रंगीन बना देती है किशोर कुमार की आवाज

राजेश खन्ना और आशा भोसले का 56 साल पुराना रोमांटिक गाना आज भी सदाबहार है, जिसे किशोर कुमार की आवाज ने आज भी जिंदा रखा है. 

राजेश खन्ना और आशा भोसले का 56 साल पुराना सदाबहार रोमांटिक गाना, हर शाम को रंगीन बना देती है किशोर कुमार की आवाज
किशोर कुमार का सदाबहार गाना, आशा पारेख और राजेश खन्ना का रोमांस
YouTube

राजेश खन्ना 70 के दशक के वो सुपरस्टार हैं, जिन्होंने लगातार 13 हिट फिल्में 3 साल में देकर इतिहास रच दिया. उन्होंने हेमा मालिनी, आशा पारेख, शर्मिला टैगोर और मुमताज के साथ कई हिट फिल्में दीं, जिसमें से एक फिल्म वो भी थीं, 56 साल पुरानी फिल्म भी थी, जो 70 के दशक की ब्लॉकबस्टर फिल्म है. वहीं उस साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी, जिसके 7 गानों को फैंस ने काफी पसंद किया. लेकिन एक गाना ऐसा है, जो आज भी हर शाम को रंगीन कर देता है. इस गाने को किशोर कुमार ने गाया था और आरडी बर्मन ने कंपोज किया था. आइए आपको बताते हैं राजेश खन्ना और आशा पारेख के किस गाने के बारे में हम बात कर रहे हैं.  

राजेश खन्ना और आशा पारेख का 56 साल पुराना रोमांटिक गाना

हम बात कर रहे हैं 1970 में रिलीज हुई फिल्म कटी पतंग की, जिसे शक्ति सामंत ने डायरेक्ट किया था. जबकि राजेश खन्ना, आशा पारेख, प्रेम चोपड़ा और बिंदू लीड रोल में थे. यह साल की छठी सबसे ज्यादा कमाई वाली फिल्मों में शामिल रही थी, जिसके गाने ये शाम मस्तानी, प्यार दीवाना होता है, ये जो मौहब्बत है, आज ना छोड़ेंगे, मेरा नाम शबनम है, जिस गली में तेरा घर, ना कोई उमंग है शामिल है. 

ये भी पढ़ें- 29 साल पुराना गाना, जिसके बिना अधूरी थी 90s की शादी, तारे बने बाराती, कुमार सानू-जसपिंदर की दिल छू लेने वाली आवाज

किशोर कुमार की आवाज का चला जादू

किशोर कुमार ने इस फिल्म के 4 गानों को आवाज दी, जिनमें प्यार दीवाना होता है, ये जो मौहब्बत है, आज ना छोड़ेंगे और ये शाम मस्तानी शामिल है. लेकिन जो गाना 56 साल बाद भी लोगों की जुबां पर रहता है वह है ये शाम मस्तानी, जिसके बोल इस प्रकार हैं. 

ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए
मुझे डोर कोई खींचे, तेरी ओर लिए जाए
दूर रहती है तू, मेरे पास आती नहीं
होंठों पे तेरे कभी प्यास आती नहीं
ऐसा लगे जैसे कि तू हंस के जहर कोई पिए जाए

ये शाम मस्तानी मदहोश किए जाए
मुझे डोर कोई खींचे, तेरी ओर लिए जाए
बात जब मैं करूं मुझे रोक देती है क्यूं?
तेरी मीठी नजर मुझे टोक देती है क्यूं?
तेरी हया, तेरी शरम, तेरी कसम मेरे होंठ सिए जाए

आरडी बर्मन ने किया कंपोज 

किशोर कुमार और आशा पारेख पर फिल्माया गया गाना ये शाम मस्तानी को किशोर कुमार ने गाया था. जबकि आर.डी. बर्मन ने इसका म्यूजिक कंपोज किया था. आनंद बख्शी ने गीत के बोल लिखे थे. गाने को नैनीताल (उत्तराखंड) की पहाड़ियों और वादियों में शूट किया गया था, जो गाने की खूबसूरती को और बढ़ा देता है. 

ये भी पढ़ें- करिश्मा-सैफ का 27 साल पुराना रोमांटिक गाना, करीना कपूर ने किया शेयर, कहा- कौन जानता था सैफू अपनी सिस्टर इन लॉ के साथ डांस करेगा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Yeh Sham Mastani, Rajesh Khanna, Asha Parekh, Kishore Kumar, Kati Patang
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com