विज्ञापन

20 साल की मेहनत, 3000 करोड़ की फिल्म और यामी का साथ, आदित्य धर ने बताया सफलता का असली राज

फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. इस कामयाबी के लिए फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर अब अपनी पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम को इसकी बड़ी वजह बता रहे हैं.

20 साल की मेहनत, 3000 करोड़ की फिल्म और यामी का साथ, आदित्य धर ने बताया सफलता का असली राज
20 साल की मेहनत, 3000 करोड़ की फिल्म और यामी का साथ
NDTV

फिल्म धुरंधर के दोनों पार्ट्स ने मिलकर दुनियाभर में 3000 करोड़ रुपये से ज्यादा का बिजनेस कर लिया है. इस कामयाबी के लिए फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर अब अपनी पत्नी एक्ट्रेस यामी गौतम को इसकी बड़ी वजह बता रहे हैं. आदित्य धर ने हाल ही में न्यूज 18 को इंटरव्यू दिया. इस दौरान उन्होंने अपनी फिल्मों के अलावा पर्सनल वाइफ के बारे में भी बात की. इंटरव्यू में आदित्य धर ने बताया कि उन्हें रातोंरात मिली सफलता के पीछे 20 साल की लंबी मेहनत छिपी है. 

पत्नी को बताया लकी चार्म

उन्होंने कहा कि उनका सफर काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा. लेकिन जिस दिन यामी उनकी जिंदगी में आईं, उसी दिन से उनकी किस्मत बदल गई. आदित्य ने यामी को अपनी लकी चार्म यानी भाग्यशाली ताबीज बताया. उनका कहना है कि उन्हीं के आने के बाद वह भारत की कहानियों को दुनिया के सामने सही तरीके से पेश कर पा रहे हैं.

यामी गौतम ने भी अपने पति की खुलकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि आदित्य धर में ईमानदारी, अच्छे संस्कार, जुनून और मेहनत का अच्छा मेल है. फिल्म इंडस्ट्री में कई बार लोगों के अनुभव उन्हें नकारात्मक बना देते हैं, लेकिन आदित्य ने अपनी अच्छाई और विनम्रता को बरकरार रखा है. यामी ने बताया कि आदित्य कई बार बिना सोए 70 घंटे तक सेट पर काम करते रहे. उनके पास हमेशा साफ विजन होता है और वे अपने सपने को पूरा करने के लिए पूरी ताकत लगा देते हैं.

कैसी इंसान है यामी गौतम

आदित्य धर ने पत्नी यामी को गोल्डन हार्ट वाली इंसान बताया. उनका मानना है कि दर्शकों ने अभी तक यामी की पूरी काबिलियत नहीं देखी है. दोनों पति-पत्नी एक-दूसरे की सराहना करते नजर आए. धुरंधर की सफलता के बाद आदित्य धर के अगले प्रोजेक्ट को लेकर अटकलें लगाई जा रही हैं. कहा जा रहा है कि वह चंद्रगुप्त मौर्य पर फिल्म बना सकते हैं, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है. धुरंधर ने हिंदी सिनेमा में नई मिसाल पेश की है. इस फिल्म ने आदित्य धर को नई पहचान दी है और अब वह अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी को दे रहे हैं. 

यह भी पढ़ें | रणबीर कपूर और साई पल्लवी के करियर की सबसे बड़ी फिल्म बनी रामायण, दुनियाभर में कमाई पहुंची इतने करोड़

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aditya Dhar, Aditya Dhar And Yami Gautam, Yami Gautam, Dhurandhar, Dhurandhar  2
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com