विज्ञापन

12 एक्टर्स, 5 सिंगर्स ने गाया गाना, करता है इश्क को सलाम, शादी हो या पार्टी का है रोमांटिक एंथम  

2000 के दशक में आया वो रोमांटिक एंथम, जिसे श्रेया घोषाल और सोनू निगम जैसे 5 सिंगर्स ने मिलकर गाया और इश्क को सलाम किया.  

12 एक्टर्स, 5 सिंगर्स ने गाया गाना, करता है इश्क को सलाम, शादी हो या पार्टी का है रोमांटिक एंथम  
इश्क को सलाम करने वाला 19 साल पुराना गाना, 12 एक्टर्स और 5 सिंगर्स ने गाया
YouTube

हिंदी सिनेमा के इतिहास में कुछ गाने ऐसे हैं जो सिर्फ फिल्मों का हिस्सा नहीं रहते, बल्कि हर जश्न और महफिल की पहचान बन जाते हैं. ऐसा ही एक सदाबहार गाना है, जो 19 साल पहले आया था. वहीं गाने में 12 एक्टर्स नजर आए थे. जबकि 5 सिंगर्स सोनू निगम, श्रेया घोषाल, कुणाल गांजावाला, साधना सरगम और शंकर महादेवन ने आवाज दी थी. इस गाने को आज पार्टियों और शादियों में खूब प्यार का इजहार करने और इश्क को सलाम करने के लिए गाया जाता है. खास बात यह है कि इस गाने में गोविंदा और सलमान खान जैसे 12 सितारे नजर आए थे. आइए आपको बताते हैं हम किस गाने के बारे में बात कर रहे हैं...

इश्क को सलाम करने वाला गाना

सलमान खान और गोविंदा के जिस गाने की बात कर रहे हैं वह निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म 'सलाम-ए-इश्क' का है, जो 2007 में रिलीज हुई थी. फिल्म में सलमान खान, प्रियंका चोपड़ा, अनिल कपूर, जूही चावला, अक्षय खन्ना, आयशा टाकिया, जॉन अब्राहम, विद्या बालन, गोविंदा, शैनाज ट्रेजरीवाला, सोहेल खान और ईशा कोप्पिकर समेत कई कलाकार नजर आए थे. फिल्म की कहानी छह अलग-अलग प्रेम कहानियों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिन्हें एक ही धागे में पिरोने की कोशिश की गई थी. वहीं इन जोड़ियों का एक साथ एक गाना था सलाम ए इश्क, जो फिल्म का टाइटल सॉन्ग था, जिसके बोल इश्क को सलाम करने वाले हैं...

तेरी आंखों के मतवाले काजल को मेरा सलाम
ज़ुल्फों के काले काले बादलों को मेरा सलाम
घायल कर दे मुझे यार तेरा पायल की झनकार
हे सोनी सोने तेरी सोनी हर अदा को सलाम
सलाम-ए-इश्क इश्क सलाम-ए-इश्क 

ये भी पढे़ं- Train Trailer : 4 दिसंबर को होगा बॉक्स ऑफिस घमासान, मातृभूमि, वृषकर्मा और ईठा के बाद विजय सेतुपति की सस्पेंस थ्रिलर ट्रेन का ट्रेलर रिलीज

5 सिंगर्स ने मिलकर गाया

फिल्म का टाइटल सॉन्ग 'सलाम-ए-इश्क' उस दौर के सबसे भव्य बॉलीवुड गानों में गिना जाता है, जिसके लिए शानदार सेट, रंगीन फिल्मांकन और लंबी स्टार कास्ट तैयार की गई थी. गाने को 2000 के दशक के पॉपुलर सिंगर्स सोनू निगम, शान, कुणाल गांजावाला, साधना सरगम और श्रेया घोषाल ने अपनी आवाज दी थी. संगीतकार शंकर-एहसान-लॉय की तिकड़ी ने इस गाने को कंपोज किया था. जबकि गीतकार समीर ने इसके बोल लिखे थे.  रिलीज के बाद यह गाना म्यूजिक चैनलों और एफएम रेडियो पर खूब बजा और आज भी यह गाना शादियों और पार्टियों की शान है. हालांकि फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी. 

ये भी पढे़ं- गिप्पी ग्रेवाल की 14 साल पुरानी सुपरहिट पंजाबी फिल्म, ओडिया, तेलुगू, बंगाली में बनीं, बांग्लादेश ने भी बनाया रीमेक, 8 गानों का जलवा बरकरार 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Salaam E Ishq, Salaam E Ishq Song, Salman Khan, Hindi Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com