विज्ञापन

एवेंजर्स डूम्सडे से टकराएगी साउथ की जॉम्बी फिल्म, लव बाइट की पहली झलक देख फैंस बोले- ओजी इज बैक 

एवेंजर्स डूम्सडे से 18 दिसंबर को टकराने साउथ की जॉम्बी मूवी लव बाइट आएगी, जिसका टीजर वायरल हो रहा है और फैंस हॉरर कॉमेडी के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.

एवेंजर्स डूम्सडे से टकराएगी साउथ की जॉम्बी फिल्म, लव बाइट की पहली झलक देख फैंस बोले- ओजी इज बैक 
एवेंजर्स डूम्सडे से टकराएगी साउथ की जॉम्बी फिल्म लव बाइट, टीजर के साथ रिलीज डेट का ऐलान
YouTube
नई दिल्ली:

हॉलीवुड फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे का फैंस को बेसब्री से इंतजार है, जो 17 दिसंबर को वर्ल्डवाइड और भारत में रिलीज होने को तैयार है. फिल्म के एक के बाद एक ट्रेलर आ रहे हैं, जिसने फैंस का एक्साइटमेंट और भी ज्यादा बढ़ा दिया है. इसी बीच सुपरहीरो फिल्म एवेंजर्स डूम्सडे के रिलीज के एक दिन बाद 18 दिसंबर को साउथ की जॉम्बी फिल्म लव बाइट भारत में रिलीज होगी, जिसकी पहली झलक देख फैंस की हंसी नहीं रुक रही है. वहीं फैंस का कहना है कि ओजी इज बैक. आइए आपको बताते हैं लव बाइट में कौन नजर आएगा और कहानी क्या है. 

हॉरर-कॉमेडी 'लव बाइट' 18 दिसंबर को होगी रिलीज

हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'लव बाइट' में मुख्य भूमिका निभा रहे एक्टर संतानम ने शनिवार को घोषणा की कि उनकी फिल्म इस साल 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी. निर्देशक सेल्विन राज जेवियर की इस हॉरर-कॉमेडी फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता है. अपने एक्स टाइमलाइन पर संतानम ने लिखा, "जॉम्बी पराक. 'लव बाइट' 18 दिसंबर को दुनियाभर में रिलीज होने के लिए तैयार है.

ये भी पढ़ें- Lucknow Ki Badki Patna Ki Chotki Bhojpuri Film: रानी चटर्जी की भोजपुरी फिल्म,लखनऊ की बड़की पटना की छोटकी में दिखाया देवरानी बन रौब, कशिश सिन्हा-अलका झा के गाने    

लव बाइट फिल्म के बारे में 

फिल्म में अभिनेत्री अपर्णा दास फीमेल लीड रोल में हैं. उन्हें समीक्षकों द्वारा सराही गई रोमांटिक एंटरटेनर फिल्म 'दादा' में उनके अभिनय के लिए काफी तारीफ मिली थी. डायरेक्टर सेल्विन राज जेवियर अपनी हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'कंज्यूरिंग कन्नप्पन' के लिए जाने जाते हैं, जिसे एजीएस एंटरटेनमेंट ने ही प्रोड्यूस किया था. 

उस फिल्म में अभिनेता सतीश मुख्य भूमिका में थे और वह एक सुपरहिट फिल्म साबित हुई थी. सतीश ने फिल्म में कन्नप्पन का मुख्य किरदार निभाया था, जो दर्शकों को खूब हंसाने वाली एक मजेदार फिल्म थी. इसने न केवल बॉक्स ऑफिस पर खूब कमाई की, बल्कि इसे समीक्षकों से भी काफी तारीफ मिली.

लव बाइट का टीजर

मई में घोषित 'लव बाइट' के टाइटल पोस्टर को देखकर ऐसा लगा कि 'कंज्यूरिंग कन्नप्पन' की तरह यह फिल्म भी एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसका टीजर पिछले दिनों काफी चर्चा में रहा था, जिसमें कब्रिस्तान से मुर्दे जॉम्बी निकलकर नजर आते हैं. इसका टीजर हंसाने और डराने वाला है, जिसे देख फैंस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. 

ये भी पढ़ें- 12 एक्टर्स, 5 सिंगर्स ने गाया गाना, करता है इश्क को सलाम, शादी हो या पार्टी का है रोमांटिक एंथम  

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Love Bites, Avengers Doomsday, Bollywood
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com