वेब सीरीज पंचायत सीजन 4 रिलीज हो गया है. पंचायत सीजन 4 में एक बार फिर जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा कलाकार हैं. टीवीएफ की इस वेब सीरीज के क्रिएटर दीपक कुमार मिश्रा और चंदन कुमार हैं, जिसे लिखा है चंदन कुमार ने. दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय ने निर्देशन किया है. आइए जानते हैं कैसा है अमेजन प्राइम वीडियो की वेब सीरीज पंचायत का सीजन 4...
पंचायत सीजन 4 की कहानी
पंचायत सीजन 4 में फुलेरा में माहौल गर्म है. इस बार क्रांति देवी और मंजू देवी के बीच फुलेरा पंचायत को लेकर जंग जारी है. इस जंग में जहां क्रांति देवी के साथ बनराकस, बिनोद, अशोक और विधायक का साथ हासिल है तो वहीं मंजू देवी के साथ प्रधानजी और सचिवजी हैं. लेकिन चुनाव का नतीजा क्या होता है, ये तो वेब सीरीज देखने पर ही पता चलेगा, लेकिन इतना है कि इस बार वेब सीरीज दिल तोड़कर भी दिल जीत ले जाती है. कुल मिलाकर इस बार राजनीति का रंग ज्यादा नजर आएगा और हंसी मजाक कम. लेकिन कहानी में फुल मजा आने वाला है. फिर कूकर और लौकी का मुकाबला इस बार सातवें आसमान पर है.
-
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश
पंचायत सीजन 4 में एक्टिंग
पंचायत सीजन 4 में भी एक्टिंग का तूफान है. चाहें रघुबीर यादव हों या फिर नीना गुप्ता या फिर जीतेंद्र कुमार या सानविका या फिर दुर्गेश कुमार या सुनीता राजवार सबने ही कमाल कर दिखाया है. ये सारे एक्टर अपने किरदारों में कुछ इस तरह घुसे हैं कि लगता ही नहीं है, ये एक्टर हैं. यही इस सीरीज की सफलता भी है. वह अपने किरदारों और एक्टिंग के साथ हंसाते भी हैं, गुस्सा भी पैदा करते हैं और इमोशनल भी कर ले जाते हैं.
पंचायत सीजन 4 वर्डिक्ट
पंचायत के फैन्स के लिए ये परफेक्ट सीजन है. बेशक बनराकस का भौकाल प्रधानजी के जलवे पर भारी पड़ता है. वेब सीरीज में इस बार हंसाने वाले पल कम लेकिन शातिर चालें ज्यादा हैं और जिस मोड़ पर इसे छोड़ा गया है, उससे तय है कि पांचवां सीजन भी जल्द ही दस्तक देने जा रहा है.
रेटिंग: 3.5/5 स्टार
ओटीटी: अमेजन प्राइम वीडियो
डायरेक्टर: दीपक कुमार मिश्रा और अक्षत विजयवर्गीय
एक्टर: जीतेन्द्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, फैसल मलिक, चंदन रॉय, सान्विका, दुर्गेश कुमार, सुनीता राजवार और पंकज झा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं