ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आए दिन कुछ न कुछ रिलीज होता रहता है. इन सीरीज और फिल्मों का फैंस बेसब्री से इंतजार करते रहते हैं. हर हफ्ते वीकेंड पर लोग कुछ सीरीज और फिल्में रिलीज होने का इंतजार करते हैं. इस हफ्ते की शुरुआत से शुक्रवार तक कई मजेदार कंटेंट आपको देखने को मिलने वाला है. अगर इस सर्दी में कहीं नहीं जाना चाहते हैं तो घर में बैठकर रजाई में इन सीरीज और फिल्मों का लुफ्त उठा सकते हैं. ये सीरीज आपके ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो रही है. आइए जान लीजिए लिस्ट.
कथा कमामिशु
ये एक तेलुगू फिल्म है जो 2 जनवरी को अहा प्लेटफॉर्म पर रिलीज हो चुकी है. ये एक नया ओटीटी प्लेटफॉर्म है. इस फिल्म में इंद्रजा अहम किरदार निभाती नजर आईं हैं.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
लव रेड्डी
ये भी एक तेलुगू फिल्म है. अगर आप तेलुगू फिल्मों के फैन हैं तो ये फिल्म भी आपको पसंद आने वाली है. ये फिल्म 3 जनवरी को अहा पर रिलीज हो गई है. इस फिल्म का भी फैंस इंतजार कर रहे थे.
ग्लेडिएटर 2
ये फिल्म सिनेमाघरों में पहले रिलीज हो चुकी है. ये फिल्म नवंबर 2024 में रिलीज हुई थी. जिसने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कमाई की थी. अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर 1 जनवरी को रिलीज होगई है.
अरनमनई 4
तमन्ना भाटिया और राशि खन्ना की फिल्म ने लोगों को काफी इंप्रेस किया था. बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के बाद अब ये फिल्म प्राइम वीडियो पर रिलीज हो गई है.इस तमिल फिल्म का हिंदी डब 2 जनवरी को प्राइम वीडियो पर रिलीज हुई थी.
ब्लडी बेगर
ये एक ब्लैक कॉमेडी फिल्म है. ये फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. ये एक तमिल फिल्म है इसका तेलुगू डब वर्जन 3 जनवरी को रिलीज हुआ है. अगर आप ब्लैक कॉमेडी के फैन हैं तो ये फिल्म देख सकते हैं.
गुनाह सीजन 2
हिंदी सीरीज गुनाह का पहला सीजन शानदार रहा था. अब इसका दूसरा सीजन आ गया है. इस सीरीज को आप 3 जनवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं