विज्ञापन

Weekend OTT Releases: इस वीकेंड देखें मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर से लेकर नानी की एक्शन फिल्म तक, रिलीज हुए 10 नए शो और फिल्में

इस वीकेंड OTT पर एंटरटेनमेंट का भरपूर डोज मिलने वाला है. नेटफ्लिक्स, अमेजन प्राइम वीडियो, जियोहॉटस्टार और ZEE5 पर The Paradise, The Terminal List Season 2, Sumo Didi, Gajab Raat और The Legend of Hanuman Season 7 समेत 10 नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं.

Weekend OTT Releases: इस वीकेंड देखें मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर से लेकर नानी की एक्शन फिल्म तक, रिलीज हुए 10 नए शो और फिल्में
Weekend OTT Releases: इस वीकेंड लगेगा मनोरंजन का जबरदस्त तड़का
Instagram
नई दिल्ली:

इस वीकेंड अगर आप कुछ नया देखने का प्लान कर रहे हैं? तो नेटफ्लिक्स, जी5, अमेजन प्राइम वीडियो, जियो हॉटस्टार और दूसरे ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कई नई फिल्में और वेब सीरीज रिलीज हुई हैं. सूमो दीदी जैसे स्पोर्ट्स ड्रामा से लेकर द टर्मिनल लिस्ट के नए सीजन और मनोज बाजपेयी की क्राइम थ्रिलर गजब रात तक, एंटरटेनमेंट की पूरी डोज तैयार है. आइए देखते हैं इस हफ्ते रिलीज हुईं 10 नई OTT फिल्में और शोज कौन से हैं.

1. द पैराडाइज - Netflix

ये तेलुगु पीरियड एक्शन ड्रामा 1980 के दशक के हैदराबाद की कहानी दिखाता है. नानी इसमें जडल के किरदार में हैं, जो 14 साल जेल में बिताने के बाद अपने घर लौटता है. वहां उसे पता चलता है कि उसकी घुमंतू समुदाय के लोगों पर एक निर्दयी जमींदार (राघव जुयाल) अत्याचार कर रहा है. अपने परिवार का बदला लेने और अपने समुदाय की आजादी के लिए जडल संघर्ष शुरू करता है.

2. द टर्मिनल लिस्ट सीजन 2 - Amazon Prime Video

जैक कार के बेस्टसेलर नॉवेल ट्रू बिलीवर पर बेस्ड इस सीजन में नेवी सील कमांडर जेम्स रीस (क्रिस प्रैट) एक नई खतरनाक मिशन पर निकलता है. अपनी पुरानी दुश्मनों की लिस्ट खत्म करने के बाद उसे एक बड़ी साजिश का पता चलता है, जिसकी कड़ियां मॉस्को से लेकर लैंगली तक जुड़ी होती हैं. जांच के दौरान उसे अपने परिवार के अतीत से जुड़े कई चौंकाने वाले राज भी मिलते हैं.

3. सूमो दीदी - ZEE5

ये बायोपिक भारत की पहली प्रोफेशनल महिला सूमो रेसलर हेतल दवे की जिंदगी पर बेस्ड है. फिल्म में श्रियम भगनानी लीड रोल प्ले कर रही हैं. कहानी दिखाती है कि किस तरह हेतल बॉडी शेमिंग और सोशल प्रेशर का सामना करते हुए जापान में ट्रेनिंग लेती हैं और रूढ़िवादी सोच को चुनौती देती हैं.

4. गजब रात - Netflix

मनोज बाजपेयी इस फिल्म में अजय दीक्षित नाम के एक करप्ट दिल्ली पुलिस ऑफिसर का किरदार निभा रहे हैं. उसकी जिंदगी तब बदल जाती है जब एक घायल महिला को चलती कार से बाहर फेंक दिया जाता है. जांच करते-करते वह एक बड़े हत्या षड्यंत्र तक पहुंच जाता है. अब उसे फैसला करना है कि वो रिश्वत लेकर केस को खत्म करे या फिर सही का साथ दे.

5. ल्यूपिन पार्ट 4 - Netflix

पार्ट 3 की घटनाओं के चार साल बाद असाने दियोप (ओमर साय) जेल में है और अपने अतीत को भूलकर परिवार के साथ नई जिंदगी शुरू करना चाहता है. लेकिन पेरिस में हुई म्यूजियम चोरियों का आरोप उस पर लग जाता है. अपनी बेगुनाही साबित करने के लिए उसे फिर से ल्यूपिन बनना पड़ता है.

6. लव इन डिस्गाइज - Amazon Prime Video

फेमस वेब नॉवेल व्हाय डोंट यू नो इट्स अ गर्ल? पर बेस्ड ये कोरियन ड्रामा कांग जे-ही (सियोल इन-आह) की कहानी है, जो पहले स्पेशल फोर्स ऑफिसर थीं और अब पुलिस डिटेक्टिव हैं. उन्हें एक बड़े कारोबारी घराने के वारिस यून यी-जुन (यिम सी-वान) की सुरक्षा की जिम्मेदारी मिलती है, जबकि उसी समय उनकी हत्या के एक मामले में शामिल होने की जांच भी चल रही होती है.

7. द लीजेंड ऑफ हनुमान सीजन 7 - JioHotstar

लंका का युद्ध निर्णायक मोड़ पर पहुंच गया है. रावण अपने सबसे शक्तिशाली रूप में सामने आता है. उसे हराने के लिए हनुमान एक ऐसे अस्त्र की तलाश में निकलते हैं जो युद्ध का रुख बदल सके. इस सफर में उन्हें भगवान राम के अतीत और मृत्यु के रहस्यमयी लोक से जुड़े कई रहस्यों का पता चलता है.

8. व्हेयर्स वांडा? सीजन 2 - Apple TV+

फैमिली के वापस से मिलने का माहौल तब बिगड़ जाता है जब वांडा पर हत्या का आरोप लग जाता है. जेल में बंद वांडा खुद को बेगुनाह बताती है, जबकि उसके माता-पिता असली अपराधी को खोजने के लिए एक नई जांच शुरू करते हैं, जो उन्हें अपराध की दुनिया तक ले जाती है.

9. चार यार - Amazon Prime Video

2000 के शुरुआती दशक की मुंबई पर बेस्ड ये कहानी चार मिडिल क्लास दोस्तों की है, जो पैसों की तंगी से निकलने के लिए लग्जरी कार चोरी का रास्ता चुनते हैं. लेकिन उनका यह प्लान जल्द ही खतरनाक मोड़ ले लेता है और वे गैंगस्टर्स और पुलिस के बीच फंस जाते हैं.

10. नोबडी वॉन्ट्स दिस सीजन 3 - Netflix

जोआन (क्रिस्टन बेल) और नोआ (एडम ब्रॉडी) अब अपने रिश्ते को अगले लेवल पर ले जाने और शादी पर विचार कर रहे हैं. लेकिन अलग-अलग बैकग्राउंड, जोआन का यहूदी धर्म अपनाने का फैसला और परिवारों की दखलअंदाजी उनके रिश्ते को नई चुनौतियों के सामने खड़ा कर देती है

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
OTT Release, Weekend Release, Netflix This Week Releases, Ndtv Hindi, Hindi News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com