- नोरा फतेही का वीडियो हुआ वायरल
- एक्ट्रेस ने गाने की धुन पर किया धमाकेदार बेली डांस
- सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है Video
बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस नोरा फतेही (Nora Fatehi) अपने डांस और जबरदस्त अंदाज के लिए खूब जानी जाती हैं. नोरा फतेही का डांस अकसर फिल्मों के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी खूब धमाल मचाता है. एक्ट्रेस नोरा फतेही सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं. हाल ही में नोरा फतेही (Nora Fatehi Video) के कुछ वीडियो इंटरनेट पर खूब तहलका मचा रहे हैं. वीडियो में नोरा फतेही गाने की बीट पर जबरदस्त अंदाज में बेली डांस करती नजर आ रही हैं. नोरा फतेही के मूव्स वीडियो में देखने लायक है. इस वीडियो में एक्ट्रेस का अंदाज सबको काफी पसंद आ रहा है, एक्ट्रेस ने वीडियो में व्हाइट कलर का आउटफिट पहना हुआ है. यहां देखें Video

इस वीडियो के अलावा नोरा फतेही (Nora Fatehi) का एक और वीडियो खूब वायरल हो रहा है. इस वीडियो में नोरा फतेही 'लैला में लैला' गाने की बीट पर डांस करती नजर आ रही हैं. एक्ट्रेस के इस वीडियो पर फैन्स खूब कमेंट कर रहे हैं और अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं. बता दें, नोरा फतेही एक्सर अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से लगातार डांस वीडियो शेयर करती हैं, जो खूब सुर्खियां बटोरते हैं.
-
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
बिकिनी सीन करने में कृति सेनन को क्यों लगे 12 साल? बोलीं- 6-7 साल पहले ऐसा नहीं कर पातीं -
AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड को पसंद है ये बॉलीवुड फिल्म, कृति सेनन के सामने सुनाया फेमस डायलॉग -
‘AI एक्टर्स इंसानी एक्टर्स की जगह नहीं ले सकते’, बोलीं एलाइन वैन डेर वेल्डन -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
नो इंडियंस अलाउड से मेयर तक का सफर, NDTV समिट में रोहतक से लंदन गई मां-बेटे की जोड़ी ने बताई अपनी जर्नी -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके? -
NDTV World Summit 2026: हॉकी चैंपियन नेहा गोयल का बड़ा खुलासा! दर्द में भी जीत का जश्न -
Ashwini Vaishnaw के ऑफिस में कुर्सी के पीछे क्यों लगी है कील? NDTV World Summit में खोला राज
वर्क फ्रंट की बात करें तो नोरा फतेही (Nora Fatehi) ने हाल ही में बॉलीवुड फिल्म 'स्ट्रीट डांसर' ने अहम भूमिका निभाई. फिल्म में उनके 'गर्मी सॉन्ग (Garmi Song)' ने तो रिलीज होने से पहले ही धमाल मचाकर रख दिया. वहीं, अब जल्द ही एक्ट्रेस नोरा फतेही अजय देवगन के साथ फिल्म 'भुज: द प्राइड ऑफ इंडिया' में नजर आएंगी. इस फिल्म में भी एक्ट्रेस अपने डांस से काफी धमाल मचाने वाली हैं. इससे इतर नोरा फतेही ने दिलबर, साकी साकी और कमरिया जैसे स्पेशल सॉन्ग से भी खूब धूम मचाया है. एक्ट्रेस ने बॉलीवुड के अलावा बिग बॉस जैसे रिएलिटी शो में भी हाथ आजमाया था और खूब सुर्खियां भी बटोरी थीं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं