- निया शर्मा ले रही थीं वॉटर स्पोर्ट का मजा
- बैलेंस बिगड़ने की वजह से गिरीं पानी में
- सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
निया शर्मा (Nia Sharma) अपने वीडियो के जरिये आये दिन अपने फैंस का मनोरंजन करती रहती हैं. उनकी तस्वीरों व वीडियो को उनके फैन्स बेहद पसंद करते हैं. इसी बीच निया का एक और वीडियो वायरल होने लगा है, जिसमें वे समुद्र में वॉटर स्पोर्ट का मजा लेते हुए देखी जा सकती हैं. वीडियो में निया (Nia Sharma) फ्लाइंग बोर्ड एन्जॉय करती हुई दिख रही हैं, लेकिन तभी अचानक उनका बैलेंस बिगड़ता है और वे धड़ाम से पानी में गिर जाती हैं.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
निया शर्मा (Nia Sharma Instagram) ने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते हुए एक मोटिवेशनल कोट भी लिखा है. निया लिखती हैं, “असफलताओं का भी मजा लेना चाहिए”. निया शर्मा (Nia Sharma) के इस वीडियो और वीडियो के साथ उनके इस मोटिवेशनल कोट को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं. 6 लाख से ज्यादा बार देखे गए इस वीडियो पर हजारों की संख्या में कमेंट्स आये हैं. एक फैन ने निया की वीडियो पर कमेंट किया है, “मैं तो बीच समंदर में डूबने के डर से ही मर जाऊंगा. इसके लिए आपकी प्रशंसा करता हूं”. एक दूसरे यूजर ने लिखा है, “यह देखने के बाद मैं अपनी हंसी रोक नहीं पा रहा हूं”.
हाल ही में निया शर्मा (Nia Sharma Dance Video) का एक वीडियो उनके दोस्त और टीवी एक्टर रवि दुबे (Ravi Dubey) के साथ बहुत वायरल हुआ था, जिसमें दोनों डांस करते नजर आये थे. निया की रवि दुबे और उनकी पत्नी सरगुन मेहता से अच्छी दोस्ती है. वे अक्सर दोनों के साथ नजर आती हैं. बता दें, टीवी शो ‘जमाई राजा' में निया (Nia Sharma) और रवि की जोड़ी को दर्शकों से बहुत प्यार मिला था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं