विज्ञापन

Prabhas Birthday: जन्मदिन पर प्रभास की ‘फौजी’ का दमदार पोस्टर रिलीज, 'फाइल नंबर 025' से खुलेगा बड़ा राज

प्रभास के जन्मदिन पर फिल्म फौजी का नया पोस्टर रिलीज हुआ है. फाइल नंबर 025 और 'एक ऐसी बटालियन, जो अकेले लड़ती है' टैगलाइन ने बढ़ाई फैंस की एक्साइटमेंट.

Prabhas Birthday: जन्मदिन पर प्रभास की ‘फौजी’ का दमदार पोस्टर रिलीज, 'फाइल नंबर 025' से खुलेगा बड़ा राज
प्रभास की फिल्म ‘फौजी’ के नए पोस्टर में दिखा दमदार सैनिक अवतार
Instagram
नई दिल्ली:

प्रभास के जन्मदिन पर उनकी अपकमिंग फिल्म 'फौजी' को लेकर फैंस को खास तोहफा मिला है. मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर रिलीज किया है, जिसमें प्रभास का विंटेज और दमदार अंदाज देखने को मिल रहा है. पोस्टर के साथ लिखी गई लाइन, 'फाइल नंबर 025 से आज पर्दा उठेगा', ने फिल्म को लेकर फैन्स की एक्साइटमेंट में इजाफा कर दिया है. अब दर्शकों की नजरें उस वीडियो पर टिकी हैं, जिसके जरिए मेकर्स इस फाइल से जुड़ा सवाल 'कौन है ये?' का जवाब देने वाले हैं.

प्रभास की 'फौजी' के पोस्टर में क्या है खास?

प्रभास की फिल्मों को लेकर दर्शकों के बीच हमेशा से खास दिलचस्पी रही है. अब 'फौजी' के नए पोस्टर ने एक बार फिर फिल्म को चर्चा में ला दिया है. पोस्टर में प्रभास की साइड प्रोफाइल को एक सुनहरे सिक्के पर दिखाया गया है. सिक्के पर बनी उनकी यूनिफॉर्म वाली छवि और उसके चारों ओर नजर आती आग की लपटें फिल्म के ऐतिहासिक एक्शन वाले अंदाज की झलक देती हैं.

पोस्टर पर लिखी टैगलाइन, 'एक ऐसी बटालियन, जो अकेले लड़ती है', ध्यान खींचती है. इसके साथ 'फाइल नंबर 025' का जिक्र कहानी से जुड़े किसी अहम खुलासे की ओर इशारा करता है. हालांकि, इस फाइल का पूरा मतलब क्या है और वीडियो में कौन-सी जानकारी सामने आएगी, इसे लेकर अभी आधिकारिक खुलासे का इंतजार है.

हनु राघवपुड़ी के निर्देशन में बन रही है 'फौजी'

'फौजी' का निर्देशन हनु राघवपुड़ी कर रहे हैं, जिन्हें फिल्म ‘सीता रामम्' के लिए भी जाना जाता है. फिल्म को माइथ्री मूवी मेकर्स प्रोड्यूस कर रहे हैं, जबकि टी-सीरीज फिल्म्स इसे प्रस्तुत कर रही है. इसके निर्माता नवीन येरनेनी, वाई. रवि शंकर और भूषण कुमार हैं. फिल्म में प्रभास के साथ इमानवी भी अहम भूमिका में नजर आएंगी.

यह पीरियड वॉर एक्शन ड्रामा है, जिसकी कहानी और प्रभास के किरदार से जुड़ी जानकारियां अभी धीरे-धीरे सामने आ रही हैं. जन्मदिन पर जारी पोस्टर ने फिल्म की चर्चा जरूर बढ़ा दी है, लेकिन इसकी कहानी के बड़े खुलासों के लिए दर्शकों को मेकर्स की अगली घोषणा का इंतजार करना होगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Prabhas Birthday, Fauzi Movie, Hindi News, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com