- नेहा कक्कड़ ने किया 'निकले करंट' पर धमाकेदार डांस
- कोरियोग्राफर को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करती दिखीं एक्ट्रेस
- नेहा कक्कड़ का वीडियो हुआ वायरल
बॉलीवुड की मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) ने अपने टैलेंट से पूरे भारत में जबरदस्त पहचान बनाई है. उनके गाने रिलीज होते ही धमाल मचा देते हैं. गानों से इतर नेहा कक्कड़ अपनी फोटो और वीडियो को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहती हैं. ऐसा हाल नेहा कक्कड़ के एक और वीडियो को लेकर भी देखने को मिल रहा है, जिसमें वह 'निकले करंट' (Nikle Current) पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो में नेहा कक्कड़ अपने और जस्सी गिल के गाने निकले करंट पर डांस सीखती नजर आ रही हैं. उनका यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है, साथ ही फैंस इसपर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं.
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के इस वीडियो को उनके फैनपेज ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है, जिसे फैंस भी खूब पसंद कर रहे हैं. खास बात तो यह है कि नेहा कक्कड़ के इस वीडियो को अब तक 11 हजार से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है. वीडियो में नेहा कक्कड़ अपनी कोरियोग्राफर को स्टेप बाय स्टेप फॉलो करते हुए नजर आ रहे हैं. रेड टॉप और ब्लैक टाइट्स में नेहा कक्कड़ का स्टाइल भी धमाकेदार लग रहा है. बता दें कि नेहा कक्कड़ और जस्सी गिल के गाने निकले करंट ने रिलीज के वक्त भी खूब धमाल मचाया था और आज भी यह लोगों के जुबान पर बखूबी मौजूद है.
नेहा कक्कड़ (Neha Kakkar) के वर्क फ्रंट की बात करें तो इन दिनों बॉलीवुड सिंगर इंडियन आइडल जज कर रही हैं. इससे इतर हाल ही में नेहा कक्कड़ का गाना दिल को करार आया रिलीज हुआ है, जिसने सोशल मीडिया पर धमाल मचाकर रख दिया है. इस गाने में सिद्धार्थ शुक्ला और नेहा शर्मा के रोमांटिक अंदाज ने फैंस का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी. इस गाने पर आए फैंस के कमेंट्स को देखकर कहा जा सकता है कि इसने लोगों का दिल जीतने में कोई कसर नहीं छोड़ी है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं